मुथैया मुरलीधरन ने ‘स्टॉक बॉल’ करने की सलाह दी: शाहबाज नदीम

राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शाहबाज नदीम ने 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

Edited By : Press Trust of India |Mar 30, 2019, 05:37 PM IST

Published On Mar 30, 2019, 05:37 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2019, 05:37 PM IST

Shahbaz Nadeem with Kane Williamson @bcci

हैदराबाद की टीम के स्पिनर शाहबाज नदीम गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन की सलाह को काफी अहम मानते हैं। राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शाहबाज ने 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। उन्होंने बताया कि मुरली ने उनको अपने ‘स्टॉक बॉल’ के साथ बने रहने की सलाह दी है।

बाएं हाथ के गेंदबाज नदीम भारत ए टीम के नियमित सदस्य हैं, इंडियन टी20 लीग में भी काफी सफल रहे है। लंबे समय तक दिल्ली टीम के सदस्य रहे नदीम अब हैदराबाद के लिए खेल रहे है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- राजस्थान के खिलाफ जीत के बाद बोले डेविड वार्नर- फैंस ने प्रेरित किया

नदीम ने पीटीआई से कहा, ‘‘ मुरलीधरन की देखरेख में प्रशिक्षण करना बहुत अच्छा रहा है। मैंने उनके मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा है। मैं अपनी गेंदबाजी में उसे लागू कर रहा हूं। उन्होंने मुझे अपनी स्टॉक बॉल (दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाहर निकलने वाली गेंद) के साथ बने रहने की सलाह दी।’’

विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ 10 रन देकर आठ विकेट चटका कर रिकॉर्ड बनने वाले 29 साल के इस गेंदबाज का चयन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम में भी हुआ लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। नदीम ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने पर मुझे खुशी हुई। यह मेरे लिए बड़ी बात है। इससे मुझे और अच्छा प्रदर्शन करने का हौसला मिलेगा। शायद अगली बार खेलने का भी मौका मिले।’’

पढ़ें:- मेरे पास पांच अलग एक्शन और ग्रिप वाली लेग स्पिन है- राशिद खान

सीमित ओवरों के खेल में पिछले कुछ समय से कलाई के स्पिनर्स का दबदबा रहा है लेकिन नदीम का मानना है कि किसी भी गेंदबाज के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इस बात से फर्क पड़ता है कि कोई कलाई का स्पिनर है या फिंगर का। अगर आपके प्रदर्शन में निरंतरता है तो आपको मौका मिलेगा।’’

Editor's Pick