add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'उन्हें लगा मैं मर गई...', भारतीय स्टार खिलाड़ी ने याद की बचपन की बात, जब खेल-खेल में हुआ बडृा हादसा, पर टल गया था नुकसान

भारत की स्टार खिलाड़ी ने बताया कि वह बचपन में खेल रही थीं कि तभी उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद उनके कजिन को लगा था कि वह मर गईं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 9, 2026 2:47 PM IST

भारतीय स्टार बल्लेबाज जैमिमा रोडरिग्स ने अपने बचपन का एक मजेदार वाकया साझा किया है. विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले उन्होंने अपने कजिन के साथ जुड़ी मजेदार घटना बताई है. विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी, शुक्रवार से हो रही है. पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा.

अपने साथ जुड़ी इस घटना के बारे में जैमिमा ने बताया कि जब वह 8 साल की थी तो वह अपने कजिन्स के साथ चप्पल से क्रिकेट खेल रही थीं. उस समय चर्च का एक कार्यक्रम चल रहा था. भारतीय स्टार उस दौरान पहली मंजिल से गिर गई थीं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यूट्यूब शो, ‘ब्रेकफर्स्ट विद चैंपियंस’ में उन्होंने कहा, ‘हम एक ऑडिटोरियम में थे जहां चर्च का एक कार्यक्रम था. सभी बच्चे बाहर थे. हम वहां चप्पल से लड़ाई खेल रहे थे. मेरे कजिन ने अपनी चप्पल फेंकी और परिस्थिति कुछ ऐसी थी कि आपको उसे पकड़ने के लिए दूसरे छोर पर जाना पड़ता. और मैंने पूरे हीरो के स्टाइल में उसे पकड़ने के लिए छलांग लगा दी. और इस चक्कर में मैं पहली मंजिल से गिर गई. किस्मत से नीचे कोई था. मैं उनकी सिर पर गिरी. मेरे कजिंस ने सोचा मैं मर गई.’

जैमिमा ने भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2025 की जीत में अहम भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड जीत हासिल की थी. इस मैच में जैमिमा ने कमाल का शतक लगाया था. और वह अंत तक नाबाद रही थीं.

जैमिमा ने यह भी बताया कि उनके पिता ने बल्लेबाजी से जुड़ी बड़ी काम की सलाह उन्हें दी थी. करियर की शुरुआत में जैमिमा ने हार्ड-हिटर्स की कनल करने की कोशिश की. वह हर गेंद को टी20 फॉर्मेट की तरह खेलना चाहती थीं. लेकिन उन्हें पिता ने ही समझाया था कि वह टी20 मे भी चतुराई से रन बना सकती हैं.

उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता ने मुझे बताया कि मैं समझदारी से भी रिश्ते बना सकती हैं. जब मैंने अपना करियर शुरू किया तो मैं काफी टी20 खेला करती थीं. मैं देखती थीं कि सभी हार्ट-हिटर्स आते हैं और पूरी ताकत से गेंद पर प्रहार करते हैं. मैंने सोचा कि टी20 में कामयाब रहने के लिए मुझे भी ऐसा ही करना होगा. तब मुझे मेरे पिता ने बोला कि तुम्हे ऐसा करने की जरूरत नहीं है. तुम समझदारी से खेलकर भी वे रन बना सकती हो. वे हिट कर सकती हैं लेकिन कोई भी तुम्हारी तरह गैप तलाशकर नहीं खेल सकता. और अगर तुम लगातार उन एरिया में गेंद को हिट कर सको जहां आम तौर पर लोग नहीं करते हैं, तो यह गेंदबाजों के लिए सिरदर्द हो सकता है.’