- क्रिकेट न्यूज़
- News
- My dream11 team prediction rr vs dc vivo ipl 2021 probable xis for rajasthan royals vs delhi capitals fantasy playing tips for todays match 15 april 4585342
My Dream11 Team Prediction, RR vs DC, IPL 2021: राजस्थान vs दिल्ली- कई खिलाड़ी फॉर्म में, ड्रीम टीम में किसे बनाएं कैप्टन और वाइस कैप्टन!
My Dream11 Team Prediction Hindi, Fantasy Playing Tips for Today's Match, Vivo IPL 2021, RR vs DC Probable XIs For rajasthan royals vs delhi capitals.
Published On Apr 14, 2021, 08:27 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2021, 08:27 PM IST
My Dream11 Team Prediction, RR vs DC Vivo IPL 2021, Probable XIs For Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, Fantasy Playing Tips for Today’s Match
आईपीएल (IPL 2021) में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें मुंबई के वानखेड़े मैदान पर आमने-सामने होंगी. पिछले मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर उतरी थी. लेकिन वह 4 रन से यह मैच हार गई थी. हालांकि कप्तान संजू सैमसन ने 119 रन की पारी खेलकर अपनी फॉर्म के सबूत दे दिए हैं. दूसरी ओर दिल्ली की अगर बात करें तो पहली बार रिषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में खेल रही दिल्ली ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है और वह अपनी विजयी लय बरकरार रखना चाहेगी.
पंत और सैमसन दोनों ही युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो पहली बार अपनी-अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 2018 से आईपीएल में अगर दिल्ली के प्रदर्शन की बात करें तो उसमें काफी सुधार आया है. पिछले सीजन की उपविजेता यह टीम अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही है. दिल्ली के खिलाफ रॉयल्स की रॉयल्स की मुश्किलें यह हैं कि उसके तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं और अब बेन स्टोक्स भी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
RR vs DC Dream11 Tips And Prediction IPL 2021
स्टोक्स के चोटिल होने के बाद एक ओर जहां रॉयल्स के लिए प्लेइंग XI की दिक्कतें बढ़ी होंगी, वहीं दूसरी ओर दिल्ली की टीम को कगिसो रबाडा का साथ मिलना तय है. रबाडा पहले मैच में अपने क्वॉरंटीन पीरियड के चलते टीम चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि दिल्ली को एनरिच नोखिया के रूप में झटका लगा है, जो इस मैच से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. लेकिन फिर भी दिल्ली की टीम के लिए चयन की कोई दिक्कत नहीं है.
हेड टू हेड (RR vs DC, Head to Head)
हालांकि दोनों टीमों के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. दिल्ली और राजस्थान ने आपस में अभी तक कुल 22 मैच खेले हैं. दोनों ही टीमों ने इन 22 मैचों में से 11-11 मैच अपने नाम किए हैं. यानी कांटा एक दम बराबरी पर है. हालांकि साल 2019 से दिल्ली की टीम राजस्थान पर 100 फीसदी हावी रही है. पिछले दो सीजन में ये दोनों टीमें कुल 4 बार आपस में भिड़ी हैं और चारों बार यहां दिल्ली ने बाजी मारी है.
टॉस: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा.
मैच टाइम: शाम 7.30 बजे
स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मेरी ड्रीम11 टीम (My Dream11 Team Prediction, RR vs DC)
विकेटकीपर: संजू सैमसन (VC), रिषभ पंत, जोस बटलर
बल्लेबाज: शिखर धवन (C), पृथ्वी शॉ, रियान पराग
ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस, मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज: कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, चेतन सकारिया
राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम (RR Predicted XI)
मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन (c & wk), डेविड मिलर, रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित टीम (DC Predicted XI)
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (c & wk), मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमेयर, क्रिस वॉक्स, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, आवेश खान
My Dream11 Team Prediction/ Dream11 Guru Tips VIVO IPL 2021/ Online Cricket Tips / Check Dream11 Prediction / RR Dream11 Team/ DC Dream11 Team/ Rajasthan Royals Dream11 Team Prediction/ Delhi Capitals Dream11 Team Prediction