मुझे पापा से डांट पड़ सकती है...शतक जड़ने के बाद गिल को क्यों सताया डर ?
मुझे पापा से डांट पड़ सकती है...शतक जड़ने के बाद गिल ने किया खुलासा
Shubman Gill reaction after century: शुभमन गिल शोएब बशीर की गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए थे और गेंद उनके दस्ताने पर लगकर विकेटकीपर बेन फोक्स के पास चली गई.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 4, 2024 6:34 PM IST
(Photo-Twitter)
विशाखापत्तनम. भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. भारत ने खेल के दूसरे दिन शुभमन गिल के शतक से दूसरी पारी में 255 रन बनाए. पहली पारी की बढ़त के आधार पर भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 399 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बनाए हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रन चाहिए. शुभमन गिल ने इस मैच में पिछली 12 पारियों के बाद शतक जड़ा. हालांकि शुभमन गिल को इस शतक के बाद भी डर सता रहा है.
शतकीय पारी के बाद शुभमन गिल ने खुद के आउट होने पर कहा, उस शॉट के लिए मेरे पापा मुझे जरूर डांटने वाले हैं , जिस वजह से मैं आउट हुआ. शुभमन गिल शोएब बशीर की गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए थे और गेंद उनके दस्ताने पर लगकर विकेटकीपर बेन फोक्स के पास चली गई. गिल ने हंसते हुए कहा, इस शॉट के लिए पापा से डांट मिलने वाली है, होटल वापस आने पर मुझे पता चल जाएगा, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मुझे डांट पड़ेगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
गिल ने पिता के स्टेडियम में पहुंचने के सवाल पर कहा, मेरे पापा ज्यादातर मैच देखने आते हैं, जिसका मुझ पर कोई दवाब नहीं होता है. मैच में किसका पलड़ा भारी है, इसका जवाब देते हुए गिल ने कहा, मुझे लगता है कि इस समय यह 70-30 है, चौथे दिन के सुबह का सत्र अहम होगा. भारतीय बल्लेबाज ने कहा, हमने देखा है कि सुबह नमी होती है जिसे तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स को मदद मिलती है.
TRENDING NOW
331 दिन बाद गिल के बल्ले से आया सैकड़ा
गिल का भारत में दूसरा और टेस्ट करियर का यह तीसरा शतक है, उन्होंने पिछला शतक 11 मार्च, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में जमाया था. 331 दिन बाद गिल के बल्ले से शतक आया है.
नंबर तीन के बल्लेबाज का भारत में सात साल बाद शतक
शुभमन गिल ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए पहली बार शतक लगाया है, इसके साथ ही उन्होंने एक खास कारनामा भी किया है. सात साल बाद नंबर तीन के बल्लेबाज ने भारत में टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है. आखिरी बार साल 2017 में चेतेश्वर पुजारा ने यह कारनामा किया है
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.