• Home
  • News
  • My last t20 match will be played in chennai ms dhoni 5103558

MS Dhoni ने फैंस से किया वादा- चेन्नई में होगा मेरा आखिरी टी20 मैच, चाहे अगले साल हो या पांच साल बाद

चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चार आईपीएल खिताब जीते हैं।

Edited By : India.com Staff |Nov 20, 2021, 08:20 PM IST

Published On Nov 20, 2021, 08:20 PM IST

Last UpdatedNov 20, 2021, 08:20 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा है कि वो अपना आखिरी टी20 मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता ये अगले साल होगा या पांच साल के बाद।

धोनी की अगुवाई में सीएसके ने यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में अपना चौथा खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में जीत के बाद धोनी ने कहा था कि वो अगले सीजन भी पीली जर्सी में नजर आएंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई में सीएसके की जीत के जश्न के कार्यक्रम में धोनी ने कहा, “मैंने हमेशा अपना क्रिकेट प्लान किया है। मेरा आखिरी मैच रांची में था। मेरा आखिरी घरेलू वनडे मैच मेरे शहर रांची में था। इसलिए उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा, चाहे अगले साल हो या पांच साल बाद, ये हमें नहीं पता।”

धोनी ने कहा कि सीएसके के प्रशसंक उन दो सालों के दौरान भी टीम के साथ बने रहे जब फ्रेंचाइजी पर दो साल का बैन लगा था।

उन्होंने कहा, “आखिर में, ये सीएसके की फैन फॉलोइंग है, जो कि तमिलनाडु के बाहर है, ये भारत की सीमा के बाहर है। हम जहां भी खेले, चाहे बैंगलोर हो या जोहान्सबर्ग या दुबई, हमें हर जगह समर्थन मिलता है। यहां तक कि मुश्किल समय में भी, जब हम आईपीएल के दो सीजन में नहीं खेले थे और वो समय था जब सोशल मीडिया पर सीएसके के बारे में सबसे ज्यादा बातें हो रही थी।”

सीएसके की मालिक कंपनी इंडिया सीमेंट्स के वाइस चैयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एन श्रीनिवासन ने भी धोनी की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा, “लोग धोनी की विरासत की बात करते हैं और वो कहां जा रहे हैं। वो कहीं नहीं जा रहे हैं, वो हमारे साथ हैं।”

Editor's Pick