• Home
  • News
  • My life changed when Dhoni bhai asked me to bowl in that New Zealand match says Kedar Jadhav

केदार जाधव ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ने मेरा जीवन बदल दिया

धोनी भाई ने जब से न्यूजीलैंड के खिलाफ उस मैच में मुझे गेंदबाजी के लिए कहा तब से मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 20, 2018, 12:52 PM IST

Published On Sep 20, 2018, 12:52 PM IST

Last UpdatedSep 20, 2018, 12:52 PM IST

पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शानदार गेंदबाजी कर टीम की कमर तोड़ने वाले केदार जाधव ने मैच के बाद सफलता का राज बताया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय नेट पर अधिक गेंदबाजी नहीं करने को दिया।

पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे जाधव ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में तीन विकेट चटकाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नेट में नहीं करता ज्यादा गेंदबाजी

भारत की ओर से 42 वनडे खेलने वाले जाधव ने कहा, ‘‘मैं नेट्स पर अधिक गेंदबाजी नहीं करता। ईमानदारी से कहूं तो मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में मैं कुछ ही ओवर फेंकता हूं। मुझे लगता है कि अगर नेट सेशन में मैं अपनी गेंदबाजी पर काम करने का प्रयास करता हूं तो इसमें जो भी कुछ अलग चीज है वह खत्म हो सकती है। इसलिए मैं अपनी सीमा में रहता हूं।’’

महेंद्र सिंह धोनी के फैसले ने बदला जीवन

जाधव ने साथ ही याद किया कि किस तरह 2016 में जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें गेंद थमाई तो उनके अंदर का गेंदबाज सामने आया। उन्होंने कहा, ‘‘धोनी भाई ने जब से न्यूजीलैंड के खिलाफ उस मैच में मुझे गेंदबाजी के लिए कहा तब से मेरा जीवन पूरी तरह से बदल गया।’’

विकेट हासिल करने की क्षमता का कारण पूछने पर जाधव ने कहा, ‘‘हम वह करने का प्रयास करते हैं जिसकी हमारे से उम्मीद की जा रही है- सही विभाग में गेंदबाजी करना, जब क्षेत्ररक्षक सर्कल में हो तो दबाव बनाए रखना। अगर हम प्रक्रिया पर कायम रहें तो नतीजे अपने आप मिलते हैं और मुझे लगता है कि यही हो रहा है।’’

Editor's Pick