• Home
  • News
  • My mother fine now she is still in the hospital lsg avesh khan 5325825

दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले अस्पताल में भर्ती हुई आवेश खान की मां, LSG के खिलाड़ी ने सुनाई दर्द भरी कहानी

भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने खुलासा किया कि उनकी मां को दो साल पहले स्तन कैंसर था

Edited By : India.com Staff |Apr 07, 2022, 07:37 PM IST

Published On Apr 07, 2022, 07:37 PM IST

Last UpdatedApr 07, 2022, 07:37 PM IST

लखनऊ सुपर जायन्ट (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें मैच से पहले के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) की मां अस्पताल में भर्ती हैं. इसके बावजूद ये खिलाड़ी अपनी टीम लखनऊ के लिए मैचविनिंग प्रदर्शन करने को तैयार है.

मैच शुरू होने से पहले आवेश खान ने खुलासा किया कि उनकी मां को दो साल पहले स्तन कैंसर था जिससे वो उबर चुकी हैं. हालांकि यूरिन इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, जहां उनकी हालात अभी ठीक है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहे मैच में टॉस के बाद आवेश ने कहा, “वो अभी ठीक है, अभी भी अस्पताल में है. उन्हें यूरिन इन्फेक्शन है और दो साल पहले उसे ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिससे वो प्रभावित हुई लेकिन अब वो ठीक है. मैं पिछले गेम में मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन हर दिन एक नया दिन है और मैं उसी लय के साथ गेंदबाजी करने और अपनी टीम को मैच जिताने की कोशिश करूंगा.”

आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. चूंकि इस सीजन हर एक मैच ओस से प्रभावित रहा है.

इस पर तेज गेंदबाज ने कहा, “हम गीली गेंद से अभ्यास करते हैं ताकि हमें इसकी आदत हो और अगर आपको मुश्किल परिस्थितियों में यॉर्कर करना है तो अभ्यास मदद करता है.”

उन्होंने कहा, “दूसरे दिन ज्यादा ओस नहीं थी और इसलिए यॉर्कर डालना आसान था. कोई टीम मीटिंग नहीं हुई है, हम मैदान पर बात करने और चीजों को सरल रखने की कोशिश करते हैं.”

Editor's Pick