- क्रिकेट न्यूज़
- News
- My real goal is to be in the 2023 World Cup team and win the cup: Sreesanth
मेरा असली लक्ष्य 2023 भारत के लिए विश्व कप जीतना है: श्रीसंत
भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को घटाकर सात साल का कर दिया गया था जो अब खत्म हो चुका है।
Published On Dec 27, 2020, 09:02 AM IST
Last UpdatedDec 27, 2020, 09:02 AM IST
(Twitter)
मैच फिक्सिंग मामले में मिली सजा खत्म कर चुके भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत अब 2023 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं।
37 साल के हो चुके श्रीसंत ने कहा, “बतौर तेज गेंदबाज, (अगर मैं इस उम्र में खेलता हूं तो) मैं इतिहास रचूंगा, लेकिन मैं इतिहास रचना चाहता हूं। मेरा असली लक्ष्य 2023 विश्व कप टीम में खेलना और विश्व कप जीतना है।”
श्रीसंक आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में केरल के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “हमारा पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जहां मैंने भारत के लिए आखिरी मैच खेला था इसलिए मेरा जीवन चक्र पूरा हो रहा है।”
‘सिराज के शानदार टेस्ट डेब्यू से हमारे दिवंगत पिता का सपना पूरा हुआ’
उन्होंने कहा, “केरल ने ये टूर्नामेंट कभी नहीं जीता है लेकिन हमारे पास एक अच्छी टीम है। मैं इसका हिस्सा बनने और कोच टीनू योहानन के मार्गदर्शन में खेलने के लिए उत्साहित हूं। दोनों, टीनू और संजू सैमसन ने कहा कि वो मुझे कमबैक में ट्रॉफी तोहफा देना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा, “लेकिन मैं केवल मुश्ताक अली नहीं बल्कि इरानी और रणजी ट्रॉफी भी जीतना चाहता हूं। अगर मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, मुझे और मौका मिलेंगे। मुझे आईपीएल के प्रस्ताव आ रहे हैं और मुझे ये निश्चित करना होगा कि मैं फिट हूं और अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं।”
37 साल के हो चुके श्रीसंत ने कहा, “बतौर तेज गेंदबाज, (अगर मैं इस उम्र में खेलता हूं तो) मैं इतिहास रचूंगा, लेकिन मैं इतिहास रचना चाहता हूं। मेरा असली लक्ष्य 2023 विश्व कप टीम में खेलना और विश्व कप जीतना है।”