'विश्वास' और 'सम्मान' पर आधारित है महेंद्र सिंह धोनी के साथ मेरा रिश्ता : विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए।

Edited By : India.com Staff |May 30, 2021, 08:36 AM IST

Published On May 30, 2021, 08:36 AM IST

Last UpdatedMay 30, 2021, 08:36 AM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ अपने रिश्ते को ‘विश्वास’ और ‘सम्मान’ पर आधारित बताया।

कैप्टन कूल धोनी के साथ अपने संबंध को दो शब्दों में परिभाषित करने को लेकर इंस्टाग्राम पर किए गए एक सवाल पर कोहली ने कहा: विश्वास, सम्मान।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले साल ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के साथ एक इंस्टाग्राम चैट के दौरान कोहली ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि धोनी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

शनिवार को जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें आलोचना या तारीफ पसंद है, तो कप्तान ने कहा कि वो रचनात्मक आलोचना और वास्तविक प्रशंसा के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्हें कुछ भी नकली स्लीकार नहीं है।

जीवन के बुरे दौर में उन्होंने खुद को कैसे प्रेरित रखा, इस सवाल पर कोहली ने कहा: दिनचर्या को सही करो और परिणाम की परवाह किए बिना इसे जारी रखो।

Editor's Pick