एक बल्लेबाज जो ट्वीट के चलते टीम से बाहर हो गया?

वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ विवादास्पद ट्वीट के आरोप में बाहर हैं डैरेन ब्रावो

Edited By : Anoop Dev Singh |Jun 25, 2017, 05:47 PM IST

Published On Jun 25, 2017, 05:47 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2017, 05:47 PM IST

डैरेन ब्रावो © Getty Images
डैरेन ब्रावो © Getty Images

अकसर खिलाड़ी खराब प्रदर्शन, चोट लगने के कारण टीम से बाहर होते हैं लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई खिलाड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करने के बाद टीम से बाहर हो गया है। खबर हैरानी भरी है लेकिन है बिलकुल सच। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज डैरेन ब्रावो इन दिनों वेस्टइंडीज की टीम से बाहर हैं वो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुने गए हैं। दरअसल ब्रावो पर आरोप है कि उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष डेव कैमरन के खिलाफ कोई विवादस्पद ट्वीट किया है। ब्रावो पर इन आरोपों के बाद पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे के दौरान बैन लगा दिया गया था और उन्हें वापस वेस्टइंडीज भेज दिया गया था।


आपको बता दें डैरेन ब्रावो की गिरती औसत के बाद उन्हें वेस्टइंडीज बोर्ड के करार में ग्रेड ‘सी’ मिला था, इसके बाद ड्वेन ब्रावो के ट्विटर अकाउंट से कैमरन को एक मूर्ख बताने वाला ट्वीट जारी होने का आरोप लगा। ब्रावो को वेस्टइंडीज में सभी तरह के क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया। इसी वजह से ब्रावो कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनिदाद और टोबैगो से नहीं खेल पाए।

डैरेन ब्रावो से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा ट्वीट दिखा जरूर होगा लेकिन से कोई साबित नहीं कर सकता कि वो ट्वीट मैंने ही किया है। ब्रावो ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने अपने अकाउंट से कोई ट्वीट नहीं किया। ब्रावो ने कहा कि बोर्ड को यह साबित करना चाहिए कि मैंने ऐसा किया है। ये भी पढ़ें-’विराट कोहली को ही टीम इंडिया का ‘बॉस’ होना चाहिए’

टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने वाले डैरेन ब्रावो ने ये भी कहा कि वो वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं। ब्रावो ने कहा कि विंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उन्होंने कई पैसे वाले टूर्नामेंट्स छोड़े और उनके कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया लेकिन वेस्टइंडीज बोर्ड उनके साथ बुरा व्यवहार कर रहा है।

Editor's Pick