- Home
- News
- My whole world in in a frame virat kohli reacts to anushka sharmas baby bump picture on instagram 4140718
कप्तान विराट कोहली ने क्यों कहा-मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में, जानिए पूरी डिटेल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं
Published On Sep 14, 2020, 12:41 PM IST
Last UpdatedSep 14, 2020, 12:41 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) औ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) साल 2017 के अंत में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे. ये हाई प्रोफाइल दंपति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दोनों समय समय पर अपने फैंस के लिए एक साथ फोटो और वीडियो भी अपलोड करते रहते हैं.
आईपीएल 2020 (IPL 2020) के लिए यूएई रवाना होने से पहले विराट और अनुष्का ने अगस्त में सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर अपलोड करते हुए उसका कैप्शन लिखा था, ‘अब हम तीन हो जाएंगे. ‘ इस तस्वीर में अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं. विराट के घर 2021 की शुरुआत में नन्हा मेहमान आने वाला है.
13 सितंबर को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत फोटो अपलोड की जिसमें वह बेबी बंप के साथ समुद्र के किनारे खुले बालों में खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं.अनुष्का ने फोटो का कैप्शन लिखा, ‘ जीवन रचने के अनुभव से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है. जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में फिर आपके नियंत्रण में क्या है?’
अनुष्का के इस पोस्ट पर कुछ समय में कमेंट की बाढ़ सी आ गई. हालांकि इन सभी में विराट के कमेंट ने सबको आकर्षित किया जिन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में. ‘
इस समय विराट और अनुष्का यूएई में हैं. आईपीएल के 13वें एडिशन का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में (ipl 2020 In UAE) होना है. ऐसे में सभी 8 टीमें इस समय यूएई पहुंचकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं. विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) टीम अपने अभियान की शुरुआत 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ करेगी. विराट की आरसीबी (RCB) टीम पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.