मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले में लोगों ने पूछा- कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल
दोनों टीमों का मुकाबला चल रहा था तभी कैमरा इन चेहरों पर आकर टिक गया।
Published On May 13, 2022, 10:53 AM IST
Last UpdatedMay 13, 2022, 10:53 AM IST
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम जब भी आमने-सामने होती हैं तो रोमांच की गारंटी होती है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हुआ मुकाबला भी कुछ अलग नहीं था। मुंबई ने आखिर 5 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई की टीम 97 रन पर ऑल आउट हो गई थी और मुंबई ने पावरप्ले में चार विकेट खोने के बाद संभलते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई को जीत के लिए सिर्फ 98 रन चाहिए थे लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में चार विकेट गिरने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी थोड़े घबरा गए थे।
Cameraman never forget his duty 😂#CSKvsMI #CSK #dhoni #umpire Dhoni #Thala #ThalaDhoni pic.twitter.com/ztaEFklExx
— xyz_ (@Tejashwi_rofl) May 12, 2022
मैच के अलावा एक और चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर ‘मिस्ट्री गर्ल्स’ की चर्चा हो रही है। चेन्नई और मुंबई के मैच के दौरान जैसे ही कैमरे पर ये कैद हुईं सोशल मीडिया पर छा गईं।
इस सीजन में पहले भी कई मिस्ट्री गर्ल्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच चुकी हैं। और गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ।
Camera Man Name Please pic.twitter.com/js6636BVc4
— Manoj (@iplcric2022) May 12, 2022
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ 97 पर ऑल आउट हो गई। महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मुंबई के लिए डैनियल सेम्स ने तीन विकेट लिए। वहीं कुमार कार्तिकेय और राइली मेरेडिथ ने दो-दो विकेट हासिल किए।