• Home
  • News
  • Mzansi Super League 2018: All eyes on AB De Villiers

Mzansi Super League: 'मिस्‍टर 360' डिविलियर्स पर रहेगी सबकी नजर

मजांसी सुपर लीग का पहला संस्‍करण शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

Edited By : Kamlesh Rai |Nov 15, 2018, 03:07 PM IST

Published On Nov 15, 2018, 03:07 PM IST

Last UpdatedNov 15, 2018, 03:07 PM IST

AB-de-Villiers © Getty Images (file image)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी-20 क्रिकेट की तर्ज पर आज विश्‍व में कई लीग आयोजित की जा रही हैं। इन्‍हीं में से एक दक्षिण अफ्रीका की मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) है जिसके पहले संस्‍करण की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है।

लीग के मुकाबले अगले एक महीने तक खेले जाएंगे। इसमें 6 टीमें हिस्‍सा लेंगी जिसमें राशिद खान, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, जेसन रॉय, डेविड मलान और इयोन मॉर्गन इंटरनेशनल खिलाड़ियों के तौर पर हिस्सा लेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आकर्षण का केंद्र रहेंगे डिविलियर्स

भले ही इस लीग में कई इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी शिरकत करेंगे बावजूद इसके सबकी नजर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धुरंधर बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स पर होगी। डिविलियर्स ने हाल में प्रैक्टिस मैच में 31 गेंदों पर 93 रन की पारी खेल खुद को शानदार फॉर्म में होने के संकेत दे दिए हैं।

तशवेन स्‍पार्टन्‍स के कप्‍तान होंगे एबीडी

इस साल आईपीएल के बाद मई में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डिविलियर्स इस लीग में तशवेन स्‍पार्टन्‍स टीम की कप्‍तानी करेंगे। उनकी टीम टूर्नामेंट के शुरुआत के पहले दिन केपटाउन ब्लिट्ज से भिड़ेगी।

इस लीग पर सबसे पहले 2017 में विचार किया गया था

इस लीग पर सबसे पहले 2017 में विचार किया गया था लेकिन टेलीविजन करार या मुख्य प्रायोजक नहीं मिलने पर इसे रद्द कर दिया गया। इसके कारण एक करोड़ 40 लाख डॉलर का नुकसान हुआ और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट को इस्तीफा देना पड़ा।

केपटाउन ब्लिट्ज कप्‍तान बेहारदिन के बगैर उतरेगी

केपटाउन ब्लिट्ज डिविलियर्स की स्‍पार्टन्‍स टीम के खिलाफ अपने कप्‍तान फरहान बेहारदिन और क्विंटन डी कॉक के बगैर उतरेगी। ये दोनों मार्की खिलाड़ी हैं जो इस समय नेशनल टीम के साथ ऑस्‍ट्रेलिया में हैं।

हालांकि डेविड मिलान के रूप में उनके पास एक बेहतरीन बल्‍लेबाज है। मलान ने प्रैक्टिस मैच में पार्ल रॉक्‍स के खिलाफ 54 गेंदों पर 85 रन बनाए थे।

सभी मैच नहीं खेल पाएंगे राशिद और रॉय

इंटरनेशनल मार्की खिलाडि़यों के तौर पर इस लीग में शामिल अफगानिस्‍तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान और इंग्‍लैंड के ओपनर जेसन रॉय एमएसएल में सभी मैचों के लिए उपलब्‍ध नहीं हो पाएंगे। क्‍योंकि वे संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) अबू धाबी में टी10 ओवर के लीग में भी खेलना है।

251 टी-20 मैचों में 6,649 रन बना चुके हैं डिविलियर्स

क्रिकेट की दुनिया में ‘मिस्‍टर 360’ के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने विश्‍व में घूमकर कुल 251 टी-20 मैच खेले हैं। उन्‍होंने इस दौरान 147.91 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 6,649 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 133 रन सर्वश्रेष्‍ठ रहा है। उनके नाम टी-20 में 3 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हैं।

T20 में छक्‍कों  के ‘तिहरे शतक’ से एक छक्‍का दूर हैं एबीडी 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्‍लेबाज डिविलियर्स ने टी-20 क्रिकेट में कुल 299 छक्‍के लगा चुके हैं। वो एक और छक्‍का लगाते ही छक्‍कों का तिहरा शतक पूरा कर लेंगे।

Editor's Pick