• Home
  • News
  • Mzansi Super League 2018: Faf du Plessis fifty helps Paarl Rocks to register five wickets win against Cape Town Blitz

डेल स्‍टेन की कोशिशों पर डु प्‍लेसिस ने फेरा पानी, पर्ल रॉक्‍स 5 विकेट से जीता

साउथ अफ्रीका के टी-20 टूर्नामेंट मज़ांसी सुपर लीग के मुकाबले इन दिनों खेले जा रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 02:11 PM IST

Published On Nov 26, 2018, 02:11 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 02:11 PM IST

Faf Du Plessis © Getty Images

Faf Du Plessis (File Photo) © Getty Images

साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग मज़ांसी सुपर लीग 2018 के मुकाबले में फाफ डु प्‍लेसिस ने 39 गेंद पर 54 रन की अहम पारी खेलकर अपनी टीम पार्ल रॉक्स को पांच विकेट से जीत दिलाई। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए केपटाउन ब्लिट्ज ने निर्धारित 20 ओवरों में 140/10 रन बनाए। पर्ल रॉक्‍स ने सात गेंद बाकी रहते ही मैच जीत लिया

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान महज तीन रन पर पर्ल रॉक्‍स के दो विकेट गिर गए थे। केपटाउन ब्लिट्ज के लिए डेल स्‍टेन ने पारी के महज दूसरे ही ओवर में दूसरी और चौथी गेंद पर विकेट निकाले। जिसके बाद फाफ डु प्‍लेसिस ने मैदान पर आकर टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डु प्‍लेसिस 18वें ओवर में आउट हुए। उस वक्‍त टीम का स्‍कोर 132/5 था। वहां से टीम के लिए मैच में जीत दर्ज करना महज औपचारिकता भर ही रह गया था। अपनी पारी में डु प्‍लेसिस ने छह चौके लगाए। वॉन वैन जार्सवेल्ड ने टीम के लिए 26 गेंद पर 32 रन की पारी खेली तो मंगालिसो मोसेहले ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए।

इससे पहले केपटाउन ब्लिट्ज के लिए बल्‍लेबाजी के दौरान विकेटकीपर बल्‍लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 16 गेंद पर 31 रन बनाए थे। पर्ल रॉक्‍स के बिजोन फॉरट्यून ने चार तो डेन पैटरसन को तीन विकेट मिले।

Editor's Pick