• Home
  • News
  • Mzansi super league 2019 dale steyn gets ab de villiers wicket for the first time ever in t20s

डेल स्टेन ने एबी डीविलियर्स के खिलाफ जीती जंग, T20 में पहली बार किया ये कारनामा

स्टेन ने अपने चार ओवर के कोटे में महज 10 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए

Edited By : India.com Staff |Dec 02, 2019, 02:18 PM IST

Published On Dec 02, 2019, 02:18 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2019, 02:18 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस समय देश के मजांसी सुपर लीग टी-20 (MSL) टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. स्टेन इस लीग में केपटाउन ब्लिट्ज की ओर से खेल रहे हैं.

Hamilton Test, NZvENG: जो रूट का दोहरा शतक, इंग्लैंड को 101 रन की बढ़त

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रविवार को खेले गए मुकाबले में स्टेन की टीम ने हेनरिक क्लासें की अगुअवाई वाली तश्वाने स्पार्टंस को 15 रन से पराजित कर दिया. इस मुकाबले में ब्लिट्ज टीम की जीत में जिस खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई वो थे स्टेन.

गेल को पछाड़ जो रूट ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते टेस्ट कप्तान बने

स्टेन ने अपने चार ओवर के कोटे में महज 10 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए जिसमें खतरनाक एबी डीविलियर्स का विकेट भी शामिल था. स्टेन की इस धारदार गेंदबाजी को देख फैंस भी खुद को नहीं रोक और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस चहेते गेंदबाज को जमकर प्रशंसा की.

स्टेन की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट होने वाले डीविलयर्स ने 26 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे. टी20 में ये पहला मौका है जब डीविलियर्स को स्टेन ने आउट किया है.

Editor's Pick