add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

204 के लक्ष्‍य के बावजूद डिविलियर्स की टीम के छूटे पसीने, मिली 1 रन से जीत

साउथ अफ्रीका की लीग 'मजांसी सुपर लीग' का ड्ब्‍यू सीजन खेला जा रहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 19, 2018 9:33 PM IST

साउथ अफ्रीका की मजांसी सुपर लीग के मुकाबले में एबी डिविलियर्स की टीम ‘त्सवेन स्पार्टन’ ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 203/5 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद भी टीम की जीत सुनिश्चित करने में डिविलियर्स के पसीने छूट गए। विरोधी टीम ‘पार्ल रॉक्स’ के बल्‍लेबाज कैमरून डेलपोर्ट ने 43 गेंद पर 73 रन बनाकर मैच को काफी करीब ला दिया। पार्ल रॉक्स निर्धारित 20 ओवरों में 202/6 रन ही बना सकी और एक रन से डिविलियर्स की टीम को मैच में जीत मिली

पार्ल रॉक्‍स ने टॉस जीतकर त्‍सवेन स्‍पार्टन को पहले बल्‍लेबाजी का मौका दिया। विकेटकीपर बल्‍लेबाज गिहाहन क्लॉएट ने 11 चौके और एक छक्‍के की मदद से 49 गेंद पर 80 रन ठोक दिए। दूसरे सलामी बल्‍लेबाज थ्युनिस डी ब्रुन ने भी 38 गेंद पर 66 रनों का योगदान दिया। पहले विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी बनने के बाद नंबर तीन पर खेलने आए एबी डिविलियर्स ने 18 गेंद पर 32 रन बनाए। टीम के स्‍कोर को 16.2 ओवरों में 178 रन पहुंचाने के बाद डिविलियर्स कैच आउट हुए। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 203/5 रन बनाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन की थी दरकार

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान पार्ल रॉक्‍स की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। महज 53 रन पर टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि एक छोर पर सलामी बल्‍लेबाज कैमरून डेलपोर्ट डटे रहे। चार चौकों और पांच छक्‍कों की मदद से 73 रन बनाने के बाद वो 15वें ओवर में बोल्‍ड हुए। ड्वेन ब्रावो ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। कोई बल्‍लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि 20 रन के अंदर पारियां खेलने के कारण पार्ल रॉक्‍स डिविलियर्स की टीम के स्‍कोर के काफी करीब पहुंच गया।

पार्ल रॉक्‍स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन वो 11 रन ही बना पाए। जिसके कारण त्‍सवेन स्‍पार्टन को 1 रन से जीत मिली। पार्ल रॉक्‍स के लिए ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट निकाले।