• Home
  • News
  • Mzansi Super League: Dale Steyn to leave Australia to play domestic T20 league

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ T20 मैच खेले बिना वापस देश लौटेंगे डेल स्‍टेन, ये है वजह

ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का एकमात्र टी-20 मुकाबला शनिवार को खेला जाना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 14, 2018, 05:23 PM IST

Published On Nov 14, 2018, 05:23 PM IST

Last UpdatedNov 14, 2018, 05:23 PM IST

Dale Steyn © Getty Images

Dale Steyn is back for South Africa. © Getty

साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग ‘मज़ांसी सुपर लीग’ के डेब्‍यू सीजन की शुरुआत इसी सप्‍ताह हो रही है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी लीग के पहले सीजन के लिए कमर पूरी तरह से कस ली है।

साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्‍त ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उन्‍हें इस दौरे का अपना आखिरी मुकाबला (सीरीज का एकमात्र टी-20 मैच) शनिवार को खेलना है। इसी बीच खबर आ रही है कि तेज गेंदबाज डेल स्‍टेन इस टी-20 मुकाबले का हिस्‍सा नहीं होंगे। वो घरेलू टी-20 लीग में खेलने के लिए वापस देश लौट रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में डेल स्‍टेन टीम का हिस्‍सा रहे हैं। वनडे सीरीज को मेहमान टीम 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। डेल स्‍टेन ने इस सीरीज में 12.42 की औसत से सात विकेट निकाले। इस दौरान उनका इकनॉमी रेट 3.38 का रहा। डेल स्‍टेन ने मार्च 2016 के बाद से कोई टी-20 मुकाबला नहीं खेला है।

मज़ांसी सुपर लीग में डेल स्‍टेन केपटाउन ब्लिट्ज टीम कर हिस्‍सा होंगे। शुक्रवार को ब्लिट्ज का मुकाबला एबी डिविलियर्स की कप्‍तानी वाली त्सवेन स्पार्टन से होगा। हालांकि ऑस्‍ट्रेलिया से साउथ अफ्रीका वापस लौटने के समय को देखते हुए अभी ये साफ नहीं हुआ है कि शुक्रवार के मैच में डेल स्‍टेन हिस्‍सा लेंगे या नहीं। टीम का दूसरा मुकाबला रविवार को डरबन से है। इस मुकाबले में स्‍टेन के खेलने की उम्‍मीद जताई जा रही है

मौजूदा समय में लीग से पहले अभ्‍यास मैच खेले जा रहे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके डिविलियर्स ने अभ्‍यास मैच में 31 गेंद पर 93 रनों की शानदार पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया।

Editor's Pick