- Home
- News
- Mzansi Super League launches international and marquee players; AB de Villiers, Chris Gayle, Rashid Khan big names
दक्षिण अफ्रीका की मज़ांसी सुपर लीग में हिस्सा लेंगे एबी डीविलियर्स
एबी डिविलयर्स, इमरान ताहिर, कगीसो रबाडा, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम आमला और जेपी डुमिनि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग के मार्की प्लेयर घोषित।
Published On Oct 15, 2018, 06:34 PM IST
Last UpdatedOct 15, 2018, 06:34 PM IST
AB de Villiers, Faf du Plessis © Getty Images
लंबे समय से दक्षिण अफ्रीका की जिस टी20 लीग का इंतजार किया जा रहा था, आज बोर्ड ने उसके मार्की और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मज़ांसी सुपर लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगे। जिसके छह मार्की खिलाड़ी एबी डिविलयर्स, इमरान ताहिर, कगीसो रबाडा, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम आमला और जेपी डुमिनि होंगे।
मज़ांसी सुपर लीग की छह टीमों के नाम डरबन हीट, जोज़ी स्टार्स, पार्ल रॉक्स, केपटाउन ब्लिट्ज, श्वाने स्पार्टा, नेल्सन मंडेला बे जायन्ट्स हैं। घरेलू मार्की खिलाड़ियों के साथ साथ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की इस लीग में राशिद खान, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, जेसन रॉय, डेविड मलान और इयोन मॉर्गन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के तौर पर हिस्सा लेंगे।
मज़ांसी सुपर लीग के पूरे प्लेयर ड्रॉफ्ट का ऐलान बुधवार 17 अक्टूबर को होगा। इसके बाद साफ हो जाएगा कि ये दिग्गज खिलाड़ी किस टीम के लिए खेलेंगे।