मजांसी सुपर लीग: 22 साल के इस बल्लेबाज ने 91 रन की खेली धुआंधार पारी
जोजी स्टार्स ने रासी वान डेर डुसेन के 49 गेंदों पर बनाए गए 78 रन की पारी खेली।
Published On Nov 21, 2018, 02:39 PM IST
Last UpdatedNov 21, 2018, 02:39 PM IST
Rassie-van-der-Dussen © Getty Images (file image)
युवा ओपनर रेयान रिकेलटन के 59 गेंदों पर खेली गई 91 रन की पारी की बदौलत जोजी स्टार्स टीम ने मजांसी सुपर लीग में खेले गए मुकाबले में पार्ल रॉक्स को 60 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।
जोजी स्टार्स की ओर से रखे गए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉक्स टीम 18.4 ओवर में 149 रन पर ही ढेर हो गई। उसकी ओर से कप्तान और ओपनर हेनरी डेविडस ने 36 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली।
पार्ल रॉक्स ने टॉस जीतकर जोजी स्टार्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जोजी स्टार्स ने रासी वान डेर डुसेन के 49 गेंदों पर बनाए गए 78 रन और डेनियल क्रिस्टियन के 11 गेंदों पर खेली गई नाबाद 32 रन की बदौलत 2 विकेट पर 209 रन बनाए थे।
रिकेलटन ने अपनी शानदार पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।
200 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉक्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 22 रन के कुल स्कोर पर ओपनर माइकल क्लिंगर का विकेट गंवा दिया था।
इसके बाद कप्तान डेविडस ने पारी संभाली लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। नतीजतन पार्ल रॉक्स पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। डेविडस ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए।
जोजी स्टार्स की ओर से हारमर और ली ने तीन-तीन विकेट लिए।