add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आईसीसी के फंदे में फंसी नागपुर पिच, जारी की चेतावनी

आईसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा पिच खराब करार दिए जाने के बाद आईसीसी ने कहा कि इस पिच पर गेंद और बल्ले के बीच बराबर प्रतिस्पर्धा नहीं हो पाई

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 22, 2015 12:25 PM IST

टीम इंडिया© Getty Images
टीम इंडिया© Getty Images

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को नागपुर के जामथा में स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान को आधिकारिक चेतावनी दी। आईसीसी की यह चेतावनी पिच मानिटरिंग प्रॉसेस के तहत जारी की गई है। जामथा में भारत तथा दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच 25 से 27 नवम्बर तक टेस्ट मैच आयोजित किया गया था लेकिन इस पिच को दोयम करार दिया गया था। गौरतलब है कि जामथा आईसीसी चेयरमैन और बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर का घरेलू मैदान हैं। जामथा की पिच से स्पिनरों को पहले ही दिन काफी टर्न मिल रही था। आईसीसी ने कहा है कि इस पिच की गुणवत्ता को लेकर कोई चिंता नहीं जाहिर की गई है। आईसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा पिच खराब करार दिए जाने के बाद आईसीसी ने कहा कि इस पिच पर गेंद और बल्ले के बीच बराबर प्रतिस्पर्धा नहीं हो पाई। भारत ने नागपुर टेस्ट 124 रनों से जीता था। उस मैच में भारत ने 215 और 173 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 79 और दूसरी पारी में 185 रन बना सका था। यह मैच तीन दिन ही चल सका था। ये भी पढ़े: टी20 विश्व कप से पहले ब्रेंडन मैक्कुलम ने की संन्यास की घोषणा

क्रो का मानना था कि पिच पर बल्ले और गेंद के बीच उचित प्रतिस्पर्धा नहीं थी। आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक ज्यौफ एलार्डिस और आईसीसी के मुख्य मैच रैफरी रंजन मदुगले ने मैच की वीडियो फुटेज, क्रो की रिपोर्ट और बीसीसीआई के जवाब को ध्यान में रखते हुए यह सजा सुनाई। नागपुर की पिच की पूर्व क्रिकेटरों ने भी आलोचना की थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया में मैथ्यू हेडन और इंग्लैंड माइकल वॉन जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और टीम निदेशक रवि शास्त्री ने हालांकि पिच का बचाव करते हुए कहा था कि पिच में कुछ भी गलत नहीं था। ये भी पढ़े:MCL: एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली