×

नहीं भाई, मैं मोटा हो जाऊंगा वापस... रोहित शर्मा का फनी वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वापस मोटा होने की बात कर रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 7, 2025 1:40 PM IST

Rohit Sharma Viral Video: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे मैच में नौ विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. भारत ने 271 रन के टारगेट को यशस्वी जायसवाल (116*) के शतक और रोहित शर्मा (75), विराट कोहली (65*) के अर्धशतक की मदद से टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने इस जीत का जश्न का भी मनाया. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वापस मोटा होने की बात कर रहे हैं.

भारतीय टीम ने जीत का जश्न केक काटकर मनाया. तीसरे वनडे में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल ने केक काटने के बाद वहां मौजूद विराट कोहली को खिलाया, इसके बाद वह रोहित शर्मा को केक खिलाने के लिए आगे बढ़े. रोहित शर्मा ने केक खाने से इनकार किया और कहा कि नहीं भाई, मैं मोटा हो जाऊंगा वापस. रोहित यह कहकर वहां से आगे बढ़ गए. रोहित का यह मजाकिया रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने किया प्रभावित

रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज में काफी प्रभावित किया. रोहित ने सीरीज में दो अर्धशतक लगाए. रोहित ने तीन वनडे मैच में 48.67 की औसत से 146 रन बनाए. तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 75 रन की पारी खेली और यशस्वी जायसवाल के साथ 155 रन की साझेदारी की.