- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Najmul Hossain Shanto becomes the 2nd Bangladesh batter to score centuries in both innings of a Test match
BAN vs AFG: नजमुल हुसैन का बड़ा कारनामा, टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोक रचा इतिहास
बांग्लादेश ने तीसरे दिन लंच तक दूसरी पारी में नजमुल हुसैन शंटो के शतक की बदौलत 2 विकेट खोकर 255 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं.
Published On Jun 16, 2023, 12:21 PM IST
Last UpdatedJun 16, 2023, 12:21 PM IST
@BCBtigers
बांग्लादेश और अफगानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मेजबान बांग्लादेश ने तीसरे दिन लंच तक दूसरी पारी में नजमुल हुसैन शंटो के शतक की बदौलत 2 विकेट खोकर 255 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं. इस दौरान 24 वर्षीय नजमुल हुसैन ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. शंटो टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं. ऐसा करने वाले वह बांग्लादेश के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं.
Najmul Hossain Shanto becomes the second Bangladesh batter to score a century in both innings of a Test match.?#BCB | #Cricket | #BANvAFG pic.twitter.com/FE8CGZCUnE
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) June 16, 2023
नजमुल ने 115 गेंदों पर दूसरी पारी में अपना शतक पूरा किया. पहली पारी में बांग्लादेशी बल्लेबाज ने 23 चौके और 2 छक्कों की मदद से 146 रनों की पारी खेली थी. इस शतक की बदौलत बांग्लादेश पहली पारी में 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा.
पहली पारी में नजमुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया. हुसैन अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने. उन्होंने 24 साल और 293 दिन की उम्र में ये बड़ा कारनामा किया.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
- मुरली विजय (भारत) – 35 साल, 2018
- शिखर धवन (भारत)- 32 साल 2018
- शमर ब्रूक्स (वेस्टइंडीज)- 30 साल, 2019/20
- सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे) – 34 साल, 2020/21
- सीन विलियम्स(जिम्बाब्वे) – 34 साल, 2020/21
- नजमुल हुसैन शांतो- 24 साल, 2023
नजमुल हुसैन शांतो ने महमूदुल हसन जॉय के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की. बांग्लादेश की ओर से दूसरे विकेट के लिए की गई ये दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. टेस्ट में बांग्लादेश की ओर से दूसरे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इमरुल कायेस और शमसुर रहमान के नाम दर्ज है. दोनों ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 232 रन की साझेदारी की थी.