VIDEO: बल्ले के बीच में लगी बॉल, नजमुल हसन ने लिया DRS, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

ताइजुल इस्लाम की गेंद पर मेंडिस ने आगे आकर बॉल को डिफेंस किया था, बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो कन्फ्यूज नजर आए और उन्होंने डीआरएस लेने का फैसला लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 30, 2024, 09:36 PM IST

Published On Mar 30, 2024, 09:36 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2024, 09:36 PM IST

DRS

(Image credit-Fancode video)

चटगांव. बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने है. खेल के पहले दिन श्रीलंका की टीम ने चार विकेट पर 314 रन बनाकर शानदार शुरुआत की है. इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन ने ऐसा डीआरएस लिया, जिसे देखकर सभी हैरान है. इस डीआरएस के बाद बांग्लादेश के कप्तान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है.

श्रीलंका की पारी के बल्लेबाजी के दौरान कुसल मेडिंस ने शानदार पारी खेली. बांग्लादेश के गेंदबाज उन्हें आउट करने को लेकर परेशान थे. 44वें ओवर में ताइजुल इस्लाम की गेंद पर मेंडिस ने आगे आकर बॉल को डिफेंस किया था, बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो कन्फ्यूज नजर आए और उन्होंने डीआरएस लेने का फैसला लिया. डीआरएस में साफ नजर आया कि यह गेंद ने बल्ले के मिडिल में हिट किया था. इस डीआरएस के बाद सोशल मीडिया पर नजमुल हसन का मजाक उड़ाया जा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक

श्रीलंका की शानदार शुरुआत

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका ने अपने शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़े स्कोर की नींव रख दी. तीसरे नंबर पर उतरे कुसल मेंडिस ने 93 रन बनाये जबकि दिमुथ करूणारत्ने ने 86 और निशान मदुष्का ने 57 रन की पारी खेली. भारत में पिछले साल विश्व कप के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हरफनमौला शाकिब अल हसन ने 18 ओवर में 60 रन देकर एक विकेट लिया. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर दिनेश चांदीमल 34 और कप्तान धनंजय डिसिल्वा 15 रन बनाकर खेल रहे थे, पहले टेस्ट में डिसिल्वा ने दोनों पारियों में शतक जमाया था जिसमें श्रीलंका 328 रन से विजयी रहा था. श्रीलंका ने पहले टेस्ट की टीम में एक बदलाव करते हुए चोटिल कासुन रजीता की जगह असिता फर्नांडो को उतारा है.

Editor's Pick