सौरव गांगुली को गलत दिन जन्मदिन की बधाई देने पर ट्रोल हुए नमन ओझा
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का जन्मदिन 8 जुलाई को होता है।
Published On Sep 08, 2018, 03:49 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2018, 03:49 PM IST
Naman Ojha, David Warner © IANS (File Photo)
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को गलत तारीख पर जन्मदिन की बधाई देने के बाद ट्रोल्स का शिकार बने हैं। मध्य प्रदेश के इस क्रिकेटर ने 7 सितंबर को अपने ट्विटर अकाउंट से गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी। जबकि उनका जन्मदिन 8 जुलाई को होता है। ओझा के इस ट्वीट पर उनका जमकर मजाक उड़ा।
Happy Birthday dada @SGanguly99
— Naman Ojha (@namanojha35) September 7, 2018
20 साल के इस खिलाड़ी ने साल 2010 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। ओझा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में ओझा दिल्ली डेयरडेविल्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। ओझा साल 2016 में खिताब जीतने वाले हैदराबाद टीम का हिस्सा थे।
Tweet from Internet Explorer?
— Chandler Bing (@SarcasmChamp) September 7, 2018
He tweeted on 8th July, aaj post hua. Must be using BSNL
— Ricky Jana (@rickyjana) September 7, 2018
— DV (@deepakv712) September 7, 2018
It happens when in the era of 4G you use 2G
— Manoj Goenka (@iam_manojgoenka) September 8, 2018