भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्पिन सलाहकार होंगे हिरवानी
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में अगले साल फरवरी मार्च में विश्व कप खेलना है
Published On Jul 18, 2019, 08:30 PM IST
Last UpdatedJul 18, 2019, 08:30 PM IST
Indian women cricket team @getty image
भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के स्पिन कोच नरेंद्र हिरवानी देश की महिला टीम के साथ सलाहकार के तौर पर काम करेंगे।
पढ़ें: स्किन कैंसर से जूझ रहे इयान चैपल एशेज में कमेंट्री करने को तैयार
भारत के लिए 17 टेस्ट और 18 वनडे खेल चुके हिरवानी चुनिंदा दौरों पर टीम के साथ जाएंगे।
भारत की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हाल में टीम के लिए स्पिन कोच की जरूरत पर जोर दिया था। भारतीय टीम में पूनम यादव, एकता बिष्ट और दीप्ति शर्मा जैसे स्पिनर हैं।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह पूर्णकालिक भूमिका नहीं है क्योंकि वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के साथ व्यस्त हैं। वह टीम के साथ कुछ दौरों पर जाएंगे। हाल ही में उन्होंने एनसीए में टीम के शिविर में भी काम किया।’
पढ़ें: विंडीज दौरे के लिए भारतीय चयन समिति की बैठक टली, ये है वजह
टीम को बल्लेबाजी कोच की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन टीम के कोच हैं। म के एक सूत्र ने कहा, ‘पुरूष टीम की तरह महिला टीम के लिए भी पूरे सहयोगी स्टाफ की जरूरत है।’
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में अगले साल फरवरी मार्च में विश्व कप खेलना है। भारत ने मार्च से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और अब सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है।