पाकिस्तान के 16 वर्षीय पेसर नसीम शाह ने हैट्रिक लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नसीम 15 फरवरी को 17 साल के हो जाएंगे. वह पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं.

Edited By : Kamlesh Rai |Feb 09, 2020, 06:40 PM IST

Published On Feb 09, 2020, 06:40 PM IST

Last UpdatedFeb 09, 2020, 06:40 PM IST

Naseem Shah Hat-trick:पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं. नसीम ने ये उपलब्धि रावलपिंडी टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की. मोहम्मद शमी (2002) के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले नसीम पहले पाकिस्तानी गेंदबाज हैं.

U19 World Cup Final : यशस्वी के अर्धशतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश को दिया 178 रन का लक्ष्य

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

16 साल के इस युवा पेसर ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान को शुरुआती सफलता दिलाई. पाकिस्तान ने हारिस सोहेल के अर्धशतकीय पारी के दम पर 212 रन की बढ़त हासिल की. नसीम पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी कर पहली बार सुर्खियों में आए थे.

नसीम ने डेब्यूटेंट सैफ हसन (16) को क्लीन बोल्ड किया. टी तक बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 51 रन पर 1 विकेट गंवा चुकी थी.

दूसरे स्पैल में इस तेज गेंदबाज ने बेहतरीन वापसी करते हुए 41वें ओवर की चौथी गेंद पर नजमुल सांतो को 38 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू के जरिए पवेलियन भेजा. इसके बाद उन्होंने अगली गेंद पर नाइटवाचमैन तैजुल इस्लाम को एलबीडब्ल्यू आउट किया. तैजुल खाता भी नहीं खोल सके. 41 वें ओवर की अंतिम गेंद पर नसीम ने महमूदुल्लाह को पहली स्लिप में सोहेल के हाथों कैच कराया.

U19 World Cup Final : शतक से चूकने के बावजूद यशस्वी जायसवाल ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

इससे पहले पाकिस्तान के सिर्फ 4 गेंदबाजों ने ही टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है जिसमें 2 बार वसीम अकरम और एक बार अब्दुल रज्जाक व समी ने इस उपलब्धि को हासिल किया है.

पाकिस्तान की ओर से टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज इस प्रकार हैं:

वसीम अकरम (Wasim Akram) ने  1988-89 में लाहौर टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ जबकि उसी सीजन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ढाका में हैट्रिक ली थी. अब्दुल रज्जाक ने 1999-00 में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ जबकि मोहम्मद शमी ने 2001-02 में लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ ये कारनामा किया था.

Editor's Pick