- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Natasa Stankovic Instagram post on faith amid divorce rumours with Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या से तलाक के अफवाहों के बीच नताशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पहला पोस्ट, फैंस ने मांगा जवाब
हार्दिक-नताशा के तलाक की खबरों ने तूल उस वक्त पकड़ा, जब नताशा स्टेनकोविच ने अपने इंस्टाग्राम से अपना सरनेम ‘पांड्या’ हटा दिया.
Published On May 30, 2024, 12:12 AM IST
Last UpdatedMay 30, 2024, 12:12 AM IST
(Image credit- Natasa Stankovic Instagram)
हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टैनकोविक के बीच तलाक की खबरें पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही है. हालांकि दोनों की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है. तलाक की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप खेलने यूएसए पहुंच गए हैं और उन्होंने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें शेयर की है. वहीं उनकी पत्नी नताशा ने भी इंस्टाग्राम पर बुधवार को पोस्ट डाला.
स्टैनकोविक ने 29 मई को सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की. नताशा की पहली तस्वीर में वह नीली जींस के साथ सफेद टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं, नताशा फोटो देने का पोज दे रही हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने कई इमोजी डाली है, जिसमें एक पक्षी, एक सफेद रंग का दिल, एक क्रॉस का चिन्ह और एक तारा है. नताशा की इस पोस्ट के बाद फैंस उनसे तलाक की अफवाह पर जवाब मांग रहे हैं.
नताशा ने हटाया पांड्या सरनेम
बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक लंबे समय से साथ में नहीं दिखे हैं. दोनों ने आखिरी बार 14 फरवरी को फोटो शेयर की थी. अब दोनों के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही है. हार्दिक-नताशा के तलाक की खबरों ने तूल उस वक्त पकड़ा, जब नताशा स्टेनकोविच ने अपने इंस्टाग्राम से अपना सरनेम ‘पांड्या’ हटा दिया. इसके अलावा नताशा आईपीएल मैच के दौरान एक बार भी पति हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करने स्टेडियम भी नहीं पहुंची थी