add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 WC 2026: नाथन एलिस और एडम जम्पा ने गेंद से किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया ने जीत से खाता खोला

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जम्पा ने चार चार विकेट झटके जिससे आयरलैंड की टीम 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 11, 2026 7:24 PM IST

AUS VS IRE T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज नाथन एलिस (12 रन देकर चार विकेट) और लेग स्पिनर एडम जम्पा (23 रन देकर चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को कोलंबो में ग्रुप बी मैच में आयरलैंड पर 67 रन की जीत के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू किया.

एलिस ने अपने शुरूआती स्पैल में तीन विकेट झटककर जीत की लय तय की, उन्होंने शीर्ष क्रम को पवेलियन भेजा तो वहीं जम्पा ने मध्य और निचले क्रम पर कहर बरपाया जिससे आयरलैंड की पारी 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में नौ विकेट 115 रन पर खत्म हुई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग एक गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए और फिर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे,आयरलैंड के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए.ऑस्ट्रेलिया ने धीमी पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस (45 रन) और मैथ्यू रेनशॉ (37 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 61 रन की अहम साझेदारी की मदद से छह विकेट पर 182 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. आयरलैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में चार विकेट गंवा दिए थे, कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और इसमें से तीन विकेट एलिस के नाम रहे.

मिचेल मार्श ग्रोइन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर !

मिचेल मार्श ग्रोइन चोट के कारण टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गए हैं. पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी चोट के कारण बाहर हैं जबकि मिचेल स्टार्क संन्यास ले चुके हैं तो एलिस ने मुख्य तेज गेंदबाज के तौर पर जिम्मेदारी बखूबी निभाई.

एलिस- जम्पा ने गेंद से बरपाया कहर

एलिस ने इस तरह तीन ओवर के शुरूआती स्पैल में नौ रन देकर तीन विकेट लिए. उन्होंने रोस एडेयर (12), कर्टिस कैम्फर (04), बेन कालिट्ज (02) को आउट किया, फिर जम्पा ने गेरेथ डेलानी (11), लोरकान टकर (24), डॉकरेल और मार्क एडेयर (12) के विकेट झटके. आयरलैंड हालांकि 100 रन का स्कोर पार करने में कामयाब रहा, आखिर में एलिस अपना अंतिम ओवर करने के लिए आए और बैरी मैकार्थी (02) को आउट करके मैच खत्म किया.

जोश इंग्लिस- कैमरन ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई शानदार शुरुआत

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस (37) और कैमरन ग्रीन (21) ने शुरू में रन जोड़े. इसे बाद रेनशॉ और स्टोइनिस ने बीच के ओवरों में अहम साझेदारी की. आयरलैंड के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी की लेकिन कुछ कैच छूटने से उन्हें निराशा हुई. पहले ओवर में कार्यवाहक कप्तान ट्रेविस हेड का कैच छोड़ने के बाद आयरलैंड ने उन्हें दूसरे ओवर में को रन आउट कर दिया.

इंग्लिस और ग्रीन ने जिम्मेदारी से खेलते हुए कई शॉट लगाए, इंग्लिस ने कवर की तरफ बाउंड्री से शुरुआत की। एक और चौका लगाने के बाद उन्होंने तीसरे ओवर में तीसरा चौका लगाया. ग्रीन ने भी अपने साथी की तरह शॉट्स लगाते हुए बैरी मैकार्थी पर चौका लगाने के बाद एक लंबा छक्का मारा, उन्होंने एक और बड़ा छक्का जड़ा लेकिन मिडविकेट पर गलत टाइमिंग से लपके गए.

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने इंग्लिस का शानदार कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया की रन गति रोक दी. फिर हैरी टेक्टर ने खतरनाक ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया जिसके बाद स्टोइनिस क्रीज पर उतरे. आयरलैंड ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा, जैसे ही ऑस्ट्रेलिया रन गति बढ़ाने की कोशिश करने लगा तभी मैथ्यू हम्फ्रेज ने 17वें ओवर में रेनशॉ के स्टंप गिरा दिए. स्टोइनिस भी अगले ओवर में डीप मिडविकेट पर छक्का लगाने के बाद आउट हो गए, आयरलैंड ने आखिरी पांच ओवर में 53 रन दिए.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/