• Home
  • News
  • Nathan Lyon can break Shane Warne’s record of 708 Test wickets, feels Darren Lehmann

शेन वॉर्न से ज्यादा टेस्ट विकेट लेंगे नाथन लायन!

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच डैरेन लेहमन का बड़ा बयान

Edited By : Anoop Dev Singh |Nov 29, 2017, 02:01 PM IST

Published On Nov 29, 2017, 02:01 PM IST

Last UpdatedNov 29, 2017, 02:01 PM IST

नाथन लायन © Getty Images
नाथन लायन © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में बहुत से दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं लेकिन अगर ये कहा जाए कि शेन वॉर्न जैसा दिग्गज स्पिनर ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं हुआ तो ये गलत नहीं होगा। शेन वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 708 विकेट लिए। उन्होंने अपने दम पर कंगारू टीम को कई टेस्ट मैच जिताए। शेन वॉर्न ने अपने करियर में इतने रिकॉर्ड बनाए कि किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के लिए उनके आंकड़ों के करीब पहुंचना मुश्किल दिखता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच डैरेन लेहमन का मानना है कि वॉर्न का रिकॉर्ड ऑफ स्पिनर नाथन लायन तोड़ सकते हैं।

डैरेन लेहमन ने SEN ब्रेकफास्ट स्पोर्ट्स शो में कहा कि लायन के अंदर 700 विकेट लेने का दम है और वो शेन वॉर्न से आगे भी निकल सकते हैं बस उन्हें शेन वॉर्न जैसा आत्मविश्वास चाहिए। लेहमन ने कहा, ‘अगर लायन के अंदर आत्मविश्वास आ गया तो वो उनके लिए बेहतरीन होगा। वॉर्न एक अलग स्तर पर थे, अगर लायन को आत्मविश्वास रहा तो वो भी 700 टेस्ट विकेट ले सकते हैं।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-2017-thisara-perera-replace-upul-tharanga-as-sri-lankas-limited-overs-captain-664155″][/link-to-post]

30 साल के नाथन लायन का करियर अबतक शानदार रहा है। उन्होंने 70 टेस्ट में 274 विकेट अपने नाम किए हैं। लायन 12 बार एक पारी में 5 विकेट और 2 बार एक टेस्ट मैच में 10 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। साफ है कि इस ऑफ स्पिनर के अंदर भरपूर टैलेंट है लेकिन शेन वॉर्न तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। फिलहाल लायन एशेज सीरीज में अपनी फिरकी का दम दिखा रहे हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट झटकते हुए ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड पर 10 विकेट से जीत दिलाई अब 2 दिसंबर को वो एडिलेड में अपनी गेंदबाजी का दमखम दिखाते नजर आएंगे।

Editor's Pick