पर्थ टेस्ट की पहली पारी में लियोन ने झटके 5 विकेट, मुरलीधरन के बराबर पहुंचे

ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने पर्थ टेस्ट में 14वां टेस्ट विकेट हॉल लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 16, 2018, 01:08 PM IST

Published On Dec 16, 2018, 01:08 PM IST

Last UpdatedDec 16, 2018, 01:08 PM IST

Nathan Lyon was at the forefront of Australia's dominance on day three.

Nathan Lyon was at the forefront of Australia's dominance on day three. @Getty

भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में शानदार पांच विकेट हॉल लेने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन दिग्गजों की सूची में आ गए गए हैं। भारत के खिलाफ सातवां टेस्ट पांच विकेट हॉल लेते ही लियोन ने टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के महान मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली है।

कोहली को बड़ी पारी खेलने से रोका, ड्रॉप कैच पर दिया आउट?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुरलीधरन और लियोन दोनों गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 7-7 पांच विकेट हॉल लिए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सर्वाधिक पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के इमरान खान, इंग्लैंड के इयान बॉथम और वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल संयुक्त रूप से हैं। तीनों गेंदबाजों ने टीम इंडिया के खिलाफ 6 बार पांच विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ पांच टेस्ट विकेट हॉल के साथ रिची बेनॉड और डेल स्टेन सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

सबसे तेज 25 टेस्ट शतक लगाने के मामले में सचिन से आगे निकले कोहली

31 साल के नाथन लियोन ने पर्थ टेस्ट में अपने करियर का 14वां पांच विकेट हॉल दर्ज किया। लियोन ने भारत की पहली पारी में अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह का विकेट लिया। लियोन ने 34.5 ओवर में 67 रन देकर पांच विकेट हॉल पूरा किया।

Editor's Pick