- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Nathan Lyon fined 15 percent match fees over run out incident with AB de Villers
एबी डिविलियर्स के पास गेंद पटकने के लिए आईसीसी ने नाथन लियोन पर लगाया जुर्माना
आईसीसी ने काटी 15 प्रतिशत मैच फीस, क्विंटन डी काॅॅॅक-डेविड वार्नर विवाद पर भी आईसीसी जल्द ले सकता है फैसला
Published On Mar 06, 2018, 06:44 PM IST
Last UpdatedMar 06, 2018, 06:44 PM IST
Nathan Lyon © Getty Images
आस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन पर पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को रन आउट करने के बाद की गयी प्रतिक्रिया के लिये उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 118 रन से जीता लेकिन उसके खिलाड़ियों की दूसरी पारी में डिविलियर्स के नाटकीय तरीके से रन आउट होने के बाद जश्न मनाने के तरीके पर कड़ी आलोचना हुई।
डिविलियर्स सलामी बल्लेबाज एडेन मार्कराम के साथ गफलत के कारण रन आउट हुए थे। इसमें वार्नर ने अहम भूमिका निभायी थी। आस्ट्रेलियाई उप कप्तान ने इसके बाद अपने साथियों के साथ जश्न मनाया। नाथन लियोन ने गिल्ली गिराने के बाद डिविलियर्स की तरफ गेंद फेंकी और अपने साथियों के साथ जश्न मनाने के लिये दौड़ पड़े। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि लियोन की प्रतिक्रिया आचार संहिता का उल्लंघन है। मैच रेफरी जैफ क्रो ने लियोन पर जुर्माना लगाया। उन्हें एक डिमैरिट अंक भी मिला।
ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई है। पहले मैच में चौथे दिन चाय काल के दौरान डेविड वार्नर और क्विंटन डी कॉक विवाद भी इन दिनों काफी चर्चा में है। आरोप है कि डी कॉक ने वार्नर की पत्नी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद वार्नर काफी भड़क गए। वायरल हुई वीडियो में ऑस्ट्रेलिया टीम के बाकी खिलाड़ी वार्नर को रोकते हुए नजर आ रहे हैं। आईसीसी इस पूरी घटना की जांच कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोड पहले ही इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बता चुका है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)