पाकिस्तान ए के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद स्पिनर लियोन ने कही ये बात
चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच के पहले दिन नेथन लियोन ने पाकिस्तान ए के खिलाफ 5 विकेट लिए।
Published On Sep 30, 2018, 02:10 PM IST
Last UpdatedSep 30, 2018, 02:10 PM IST
Nathan-Lyon (AFP Photo)
ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नेथन लियोन ने पाकिस्तान ए के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन 5 विकेट अपने नाम किए।
दुबई में आईसीसी अकादमी में जारी इस प्रैक्टिस मैच के पहले दिन पाकिस्तान ए टीम ने 6 विकेट पर 247 रन बनाए। इसमें से 5 विकेट लियोन के नाम रहे।
लियोन ने कहा कि उन्होंने पहले दिन विकेट से इतनी अधिक मदद की उम्मीद नहीं की थी। लेकिन उन्होंने यहां गेंदबाजी का जमकर लुत्फ उठाया।
इस अनुभवी स्पिनर ने कहा कि उन्होंने इससे पहले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी करते हुए देखा और फिर अपनी गेंदबाजी पर काम की। इसके अलावा उन्होंने अन्य गेंदबाजों की भी गेंदबाजी देखी की वो कैसे उपमहाद्वीप में गेंदबाजी करते हैं।
पहले दिन के खेल की समाप्ति पर लियोन ने कहा, ‘ मुझे पहले दिन विकेट से इतनी स्पिन की उम्मीद नहीं थी। मैंने गेंदबाजी का लुत्फ उठाया। पांच विकेट लेना निश्चिततौर पर अच्छा है लेकिन मुझे लगता है कि मैंने पिछले 24 महीनों में कड़ी मेहनत की है। उपमहाद्धीप में गेंदबाजी कैसे की जाती है इस पर मैंने बहुत काम किया है। मैंने अश्विन के कई वीडियो देखे हैं कि वो कैसे इन हालातों में गेंदबाजी करते हैं। फिर मैंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया जिसका नतीजा ये है। इस समय मैं अपनी गेंदबाजी से बहुत खुश हूं। मैं अपनी गेंदबाजी के प्रति आश्वस्त हूं।’
लियोन का कहना है कि वो अपनी बेसिक्स के साथ बने हुए हैं जिसका परिणाम उन्हें पांच विकेट लेकर मिला है।