• Home
  • News
  • Nathan Lyon Injured in Eng vs Aus 2nd test match during fielding

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, नाथन लायन गंभीर रूप से चोटिल

फील्डिंग के दौरान वह काफी दर्द में दिखे और लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 29, 2023, 11:10 PM IST

Published On Jun 29, 2023, 11:10 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2023, 11:10 PM IST

Nathan Lyon

Nathan Lyon (Photo- fox cricket twitter)

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 416 रन पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने शानदार शुरूआत की है. मगर इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिनर नाथन लायन गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं और वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए हैं. उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है.

नाथन लायन फील्डिंग के दौरान लड़खड़ाते नजर आए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. नाथन लायन इसके बाद गेंदबाजी के लिए नहीं आ सके. उनकी जगह ट्रेविस हेड गेंदबाजी करते नजर आए. नाथन लायन की चोट ने ऑस्ट्रेलिया की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि टीम का यह प्रमुख गेंदबाज एशेज सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते थे. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की तरफ से जो जानकारी दी गई है कि उसके मुताबिक नाथन लियोन को दाहिनी पिंडली में चोट लगी है. उनकी चोट को लेकर मेडिकल टीम जांच कर रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नाथन लायन ने पहली पारी में सिर्फ 13 ओवर की गेंदबाजी की और उन्होंने जैक क्राउली का विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई थी.

नाथन लायन ने एजबेस्टन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में चार विकेट लिए थे. इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताने में भी बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

Editor's Pick