Ind vs Aus: नाथन लायन ने अहमदाबाद टेस्ट में बनाया नया कीर्तिमान, 40 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा
नाथन लायन के नाम अब बॉर्डर गावस्कर सीरीज में अब सबसे ज्यादा विकेट हो गया है. उन्होंने 24 घंटे में ही रविचंद्रन अश्विन (113 विकेट) को पीछे छोड़ दिया
Published On Mar 11, 2023, 04:51 PM IST
Last UpdatedMar 11, 2023, 04:51 PM IST
Nathan Lyon
ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने अहमदाबाद टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं. शुभमन गिल का विकेट लेने के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर डेरेक अंडरवूड की बराबरी कर ली है. डेरेक ने भारत में 16 मैचों में 54 विकेट लिए थे, नाथन लायन के नाम सिर्फ 11 मैच में 54 विकेट दर्ज हो गए हैं. डेरेक अंडरवूड ने 1972-1982 के बीच यह विकेट लिए थे और पिछले 40 साल से यह रिकॉर्ड उनके नाम था. लायन ने उस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा लायन ने दो और बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.
भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप फाइव में चार स्पिनर्स हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर रिची बेनॉड (52 विकेट) तीसरे, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कॉर्टनी वाल्श (43 विकेट) चौथे और श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (40 विकेट) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.
नाथन लायन ने अब तक भारत में 11 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 26.87 की गेंदबाजी औसत से 54 विकेट चटकाए हैं. पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. वहीं एक बार उन्होंने 10 से भी ज्यादा विकेट चटकाए हैं. इंदौर टेस्ट मैच में उन्होंने 99 रन देकर 11 विकेट चटकाए थे और यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज:
नाथन लायन- 54 विकेट (11 मैच)
डेरेक अंडरवूड- 54 विकेट (16 मैच)
रिची बेनॉड- 52 विकेट
कॉर्टनी वाल्श- 43 विकेट
मुथैया मुरलीधरन- 40 विकेट
1000 से ज्यादा मेडन फेंकने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज बने :
शेन वॉर्न- 1761 ओवर
ग्लेन मैकग्रा- 1471 ओवर
नाथन लायन- 1002 ओवर
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने लायन:
नाथन लायन के नाम अब बॉर्डर गावस्कर सीरीज में अब सबसे ज्यादा विकेट हो गया है. उन्होंने 24 घंटे में ही रविचंद्रन अश्विन (113 विकेट) को पीछे छोड़ दिया. नाथन लायन ने शुभमन गिल को आउट करने के साथ ही बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 114 विकेट हो गए हैं.
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
नाथन लियोन- 114 विकेट (26 मैच)
रविचंद्रन अश्विन- 113 विकेट (22 मैच)
अनिल कुंबले- 111 विकेट (20 मैच)
हरभजन सिंह- 95 विकेट (18 मैच)
रविंद्र जडेजा- 85 विकेट (16 मैच)
इनपुट- पीटीआई भाषा