×

अंतिम दो वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा

नाथन लियोन को अंतिम दो वनडे मैचों के लिए टीम में बुलाया गया, डेविड वार्नर की भी वापसी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 18, 2016 11:19 AM IST

भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए नाथन लियोन को टीम में शामिल किया गया है © Getty Images
भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए नाथन लियोन को टीम में शामिल किया गया है © Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ बाकि बचे दो एकदिवसीय मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है। अगले दो एकदिवसीय मैच कैनबरा और सिडनी में खेले जाने हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में 3-0 से आगे है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अगले दो वनडे मैचों के लिए अपने स्पेशलिस्ट स्पिनर नाथन लियोन को 13 सदस्यीय टीम में वापस बुलाया है। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी परिवार के साथ वक्त बिताने के बाद राष्ट्रीय टीम की सेवा के लिए वापस आ गये हैं। लियोन ने अपना आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2014 में खेला था। लियोन ने मौजूदा बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले लियोन ने होबार्ट हरिकेन के खिलाफ 53 रन देकर 5 विकेट भी चटकाए थे। ALSO READ: तीसरे वनडे में भारतीय टीम की हार के पांच कारण

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता रॉड मार्श ने cricket.com.au से बातचीत में कहा कि नाथन लियोन को बिग बैश में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण टीम समिति ने उनको एक और मौका देने का फैसला किया है। दूसरे और तीसरे वनडे से नाम वापस लेने वाले वार्नर भी टीम में वापस आ गए हैं। वार्नर चौथे और पांचवे वनडे के लिए टीम के साथ होंगे। गौरतलब है कि वार्नर एक बच्ची के पिता बने है इसके लिए उन्होने दूसरे और तीसरे वनडे से अपना नाम वापस लिया था ताकि वो इस खुशी के मौके पर अपने परिवार को वक्त दे सकें। ALSO READ: सबसे तेज 7,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

उस्मान ख्वाजा और अपने प्रदर्शन से निराश करने वाले जोएल पेरिस को टीम में जगह नहीं मिली है। ये दोनों खिलाड़ी बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे। रॉड मार्श ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को बिग बैश लीग में अपनी-अपनी टीम की तरफ से खेलने के लिए भेजा गया है। जोएल पेरिस पर्थ स्कॉचर्स की ओर से खेलेंगे।

TRENDING NOW

चौथे और पांचवें वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार हैः
स्टीवन स्मिथ(कप्तान), एरन फिंच, डेविड वार्नर, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, स्कॉट बोलेंड, केन रिचर्ड्सन, नाथन लियोन, शॉन मार्श।