• Home
  • News
  • स्पिनर नेथन लियोन का काउंटी करार रद्द, ये है वजह

स्पिनर नेथन लियोन का काउंटी करार रद्द, ये है वजह

लियोन ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 10, 2020, 08:39 PM IST

Published On Apr 10, 2020, 08:39 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2020, 08:39 PM IST

Nathan Lyon @Ians

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज नेथन लियोन इस साल हैंपशॉयर के लिए इंग्लिश काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण उनका करार रद्द कर दिया गया है।

माइकल होल्डिंग बोले-वेस्टइंडीज क्रिकेट को बुलंदी पर ले जा सकते हैं पूरन, हेटमायर और होप

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लियोन ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 390 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। इंग्लैंड का घरेलू क्रिकेट सत्र कोविड-19 (COVID-19) के कारण 28 मई तक स्थगित कर दिया गया है।

हैंपशॉयर काउंटी के निदेशक जाइल्स व्हाइट ने कहा, ‘यह काफी अनिश्चितता और चुनौतियों से भरा समय है। सभी की तरह क्रिकेट पर भी इसका असर पड़ा है। नेथन और उनके प्रबंधन से बातचीत के बाद आपसी सहमति से तय किया गया कि वह इस सत्र में हमसे नहीं जुड़ेंगे।’

धोनी की कप्तानी की कायल महिला क्रिकेटर ने ‘हिटमैन’ को बताया पसंदीदा बल्लेबाज

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी से अब तक दुनियाभर में लगभग 60 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है।

Editor's Pick