×

AUS vs ENG: नाथन लियोन ने ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ा, कभी इसी मैदान पर काटते थे घास

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट मे बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अपने ही देश के एक धुरंदधर को पीछे छोड़ दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 18, 2025 11:20 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. इंग्लैंड के खिलाफ ऐडिलेड में खेले जा रहे एशेज 2025-26 के तीसरे टेस्ट में लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया है.

इस टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले लियोन को मैक्ग्रा से आगे निकलने के लिए दो विकेटों की जरूरत थी. मैक्ग्रा ने टेस्ट क्रिकेट में विकेट लिए हैं. लायन ने गुरुवार को इंग्लैंड के ओली पोप का विकेट लेकर मैक्ग्रा की बराबरी की. पोप मिड-विकेट पर कैच हुए. यह लायन की मैच में तीसरी ही गेंद थी. इसके तीन गेंद बाद उन्होंने बेन डकेट का विकेट लिया.

लियोन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. नंबर एक पर महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का नाम है. वॉर्न ने 708 विकेट अपने नाम किए थे.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकिंगगेंदबाजमैचविकेट
1मुथैया मुरधीधरन (श्रीलंका)133800
2शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)145708
3जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)188704
4अनिल कुंबले (भारत)132619
5स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)167604
6नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)141*564*
7ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)124563

इसके साथ ही लियोन ऐक्टिव क्रिकेटर्स नें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. और क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनर्स की सूची में वह चौथे नंबर पर हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स मुथैया मुरलीधरन (800), वॉर्न और अनिल कुंबले (619) हैं.

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं. एंडरसन ने 704 टेस्ट विकेट लिए हैं. वहीं इंग्लैंड के ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने कुल 604 टेस्ट विकेट लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकिंगगैंदबाजमैचविकेट
1शेन वॉर्न145708
2नाथन लियोन141*564*
3ग्लेन मैक्ग्रा124563
4मिशेल स्टार्क103*420
5डेनिस लिलि70355

लियोन का क्रिकेट का सफर काफी रोमांचक रहा है. साल 2011 में टेस्ट डेब्यू करने से पहले लायन ऐडिलेड के इसी मैदान पर क्यूरेटर थे. यहां उनका काम पिच तैयार करना और मैदान की देखभाल करना था. और अब इसी मैदान पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. वह ऐडिलेड पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. लियोन ने इस मैदान पर कुल 65 विकेट लिए हैं.

नाथन लियोन ने किस देश में लिए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

देशविकेट
ऑस्ट्रेलिया270
इंग्लैंड59
भारत56
श्रीलंका49
वेस्टइंडीज30
साउथ अफ्रीका28
न्यूजीलैंड22
बांग्लादेश22
यूएई15
पाकिस्तान12

लियोन को ब्रिसबेन में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं रखा गया था. इस बात से वह बेहद खफा थे. उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी भी जताई थी. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन में से दो टेस्ट मैचों में वह नहीं खेले थे. और पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने सिर्फ दो ही ओवर गेंदबाजी की थी.

TRENDING NOW

नाथन लियोन ने कैसे हासिल किए हैं टेस्ट क्रिकेट में विकेट

विकेटआउट होने का तरीका
333फील्डर द्वारा कैच
85एलबीडब्ल्यू
70बोल्ड
48विकेट द्वारा कैच
28स्टंप

लियोन के 564 में से लगभग आधे विकेट यानी 270 उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में लिए हैं. और 333 विकेट उन्होंने फील्डर द्वारा कैच से लिए हैं. लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए हैं. उनका टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 154 रन देकर 13 विकेट है.