- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Nathan Lyon today bowled his 30000th delivery in Test cricket without no-ball
IND vs AUS: नाथन लॉयन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज
नाथन लॉयन 116 टेस्ट मैचों में 461 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामलें में 8वें नंबर पर हैं।
Published On Feb 11, 2023, 02:39 PM IST
Last UpdatedFeb 11, 2023, 02:39 PM IST
भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लॉयन ने इतिहास रच दिया। नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में 30,000 गेंद फेंकने वाले दुनिया के सातवें और ऑस्ट्रेलिया महज दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ा मुकाम हासिल किया। दिलचस्प बात ये है कि लॉयन ने ये 30 हजार गेंदे बिना किसी नो बॉल के फेंकी है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
नाथन लॉयन से पहले टेस्ट क्रिकेट में 30 हजार गेंद फेंकने का कारनामा करने वाले गेंदबाजों में मुथैया मुरलीधरन, अनिल कुंबले, शेन वॉर्न, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और कर्टनी वॉल्श शामिल हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज:
- 44039 – मुथैया मुरलीधरन
- 40850 – अनिल कुंबले
- 40705 – शेन वॉर्न
- 37907 – जेम्स एंडरसन
- 31982 – स्टुअर्ट ब्रॉड
- 30064 – नाथन लॉयन
- 30019 – कर्टनी वॉल्श
नाथन लॉयन 116 टेस्ट मैचों में 461 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामलें में 8वें नंबर पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले वह तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा हैं।