- क्रिकेट न्यूज़
- News
- National T20 Cup 2017-18, 1st Semifinal: Saeed Ajmal lost his career’s last match against Lahore Whites
नेशनल टी20 कप- अपने करियर का आखिरी मैच हार गए सईद अजमल
पहले सेमीफाइनल में लाहौर व्हाइट्स ने फैसलाबाद को 10 रनों से हराया
Published On Nov 29, 2017, 07:31 PM IST
Last UpdatedNov 29, 2017, 07:31 PM IST

पाकिस्तान के सबसे शानदार स्पिनर्स में से एक सईद अजमल अपने क्रिकेट का आखिरी मैच हार गए। नेशनल टी20 कप में फैसलाबाद की कप्तानी कर रहे सईद अजमल की टीम फैसलाबाद को सेमीफाइनल मैच में लाहौर व्हाइट्स से शिकस्त मिली। रोमांचक मुकाबले में लाहौर व्हाइट्स ने फैसलाबाद को महज 10 रनों से हराया। फैसलाबाद को सिर्फ 143 रनों का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में वो 132 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
सईद अजमल ने आखिरी मैच में क्या किया?
भले ही सईद अजमल के आखिरी मैच में उन्हें जीत नसीब नहीं हुई लेकिन उन्होंने अपने आखिरी मैच में जबर्दस्त गेंदबाजी की। अजमल ने लाहौर के खिलाफ 4 ओवर में महज 13 रन देकर 1 विकेट लिया। उनके करियर का आखिरी विकेट रजा अली दार रहे जिन्हें उन्होंने साहिबजादा फरहान के हाथों कैच आउट कराया। करियर के आखिरी मैच में अजमल ने एक रन आउट भी किया। हालांकि बल्लेबाज के तौर पर उनके लिए मैच बेहद ही खराब रहा, वो एक गेंद सके और रन आउट हो गए।
Thank you for your services @realsaeedajmal Your fans will always remember your smiling face and never-say-die spirit. You always wore the Green with a great sense of pride. pic.twitter.com/KSAaGh3DjO
— PCB Official (@TheRealPCB) November 29, 2017
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/national-t20-cup-2017-18-2nd-semi-final-ahmed-shehzad-smashes-century-against-fata-664289″][/link-to-post]
मैच के बाद सईद अजमल को जबर्दस्त विदाई दी गई। लाहौर व्हाइट्स और फैसलाबाद की टीम के खिलाड़ियों ने बल्ले उठाकर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसकी फोटो पीसीबी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की। 40 साल के अजमल ने पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट में 178 विकेट लिए, जिसमें उन्होंने 10 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए। सईद अजमल ने वनडे क्रिकेट में खूब धमाल मचाया। उन्होंने 113 मैच में 182 विकेट झटके। सईद अजमल टी20 फॉर्मेट में खासे सफल गेंदबाज थे। उन्होंने 64 टी20 मैचों में 85 विकेट झटके और उनका इकॉनमी रेट महज 6.36 रहा। सईद अजमल अब पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर नजर आएंगे।