- Home
- News
- Navdeep Saini First Reaction after being selected for ipl 2026 in KKR to replace Harshit Rana
IPL 2026: हर्षित राणा की जगह केकेआर में शामिल नवदीप सैनी का पहला रिएक्शन
नई दिल्ली: आखिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह फैसला ले ही लिया. हर्षित राणा की जगह टीम ने अब विकल्प को टीम में शामिल कर लिया है. 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले बुधवार को केकेआर ने यह फैसला किया. राणा के घुटने की चोट से उबर रहे हैं. पहले ही...
Published On Mar 26, 2026, 09:04 AM IST
Last UpdatedMar 26, 2026, 09:04 AM IST
Harshit Rana Navdeep Saini
नई दिल्ली: आखिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह फैसला ले ही लिया. हर्षित राणा की जगह टीम ने अब विकल्प को टीम में शामिल कर लिया है. 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले बुधवार को केकेआर ने यह फैसला किया. राणा के घुटने की चोट से उबर रहे हैं. पहले ही माना जा रहा था कि वह सीजन के बड़े हिस्से में नहीं खेल पाएंगे. अब केकेआर ने उनके स्थान पर नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है.
सैनी और राणा दोनों भारत के लिए खेल चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं. राणा ने पिछले महीने घुटने की सर्जरी कराई थी, जिसके कारण वे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए. कोलकाता नाइट राइडर्स के आकाश दीप भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. इसके साथ ही मतीशा पथिराना भी लंबे वक्त तक टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. सैनी की बात करें तो वह इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं.
‘अब वारिस आ गया है, तो यह धोनी का आखिरी सीजन होगा’, पूर्व ओपनर ने की ‘आकाशवाणी’
गुजरात टाइटंस में भी हुई धाकड़ गेंदबाज की एंट्री
आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने क्रमशः नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए विकल्प के तौर पर चुना है.’
खेजरोलिया गुजरात टाइटन्स की टीम में पृथ्वीराज यारा की जगह लेंगे. सैनी ने अब तक 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट लिए हैं, इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी 23 विकेट अपने नाम किए हैं. वह केकेआर में 75 लाख रुपये के अनुबंध के तहत शामिल होंगे.
बयान में कहा गया, ‘इसी तरह खेजरोलिया चोटिल यारा की जगह गुजरात टाइटन्स में शामिल होंगे. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के नाम आईपीएल में छह विकेट हैं. वह इससे पहले गुजरात के अलावा केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेल चुके हैं.’ खेजरोलिया 30 लाख रुपये में गुजरात टाइटन्स से जुड़ेंगे.
RCB और RR का बिकना BCCI के लिए क्यों है अच्छी खबर, कैसे हजारों करोड़ से भरेगी तिजोरी
टीम में सिलेक्शन के बाद क्या था सैनी का पहला रिएक्शन
आईपीएल में चुने जाने के बाद नवदीप सैनी ने भी खुशी जताई. तीन बार की चैंपियन केकेआर की टीम में शामिल होने के बाद सैनी ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि जिस तरह से हम कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम लेते हैं, अगर आपको किसी को इसके बारे में समझाना हो, तो इसमें एक अलग ही एहसास होता है. इसलिए, एक नाइट राइडर के तौर पर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे इसके बारे में बीती रात पता चला. जैसे ही मुझे इसके बारे में पता चला, समझ नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि जिस तरह से मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और जिस तरह से चीजें अभी चल रही हैं, पहले से ही एक प्लान था, जो अब सच हो गया है, सच कहूं तो, यह हकीकत बन गया है. इसलिए, मुझे पता था कि यह कभी भी हो सकता है. लेकिन भगवान पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है. मैंने भी वही किया. मुझे इसमें बहुत मजा आया.’
शेन वॉर्न के मास्टरस्ट्रोक से परिवार को मिलेंगे 460 करोड़ रुपये, समझे पूरा गणित- EXPLAINED
तेज गेंदबाज ने कहा, ‘अगर मैं इस मौके को कोई और नाम दूं, तो इसे ‘पुनरुत्थान’ कह सकता हूं. क्योंकि पिछले 2-3 वर्षों में मेरी यात्रा उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन उस समय सबसे जरूरी डटे रहना था. जब उतार-चढ़ाव आए, तब भी मैंने खुद को संभाला, अभ्यास किया और मेहनत करना नहीं छोड़ा. इसी का नतीजा है कि मुझे यह मौका मिला. इसलिए मैं इसे अपना ‘पुनरुत्थान’ कह सकता हूं.’