• Home
  • News
  • Navdeep Saini: I get emotional thinking about Gautam Gambhir’s role in my career

'अपने करियर में गंभीर की भूमिका के बारे में सोच भावुक हो जाता हूं'

नवदीप सैनी को मोहम्मद शमी की जगह अफगानिस्तान टेस्ट में मौका मिला है।

Edited By : Press Trust of India |Jun 12, 2018, 08:53 AM IST

Published On Jun 12, 2018, 08:53 AM IST

Last UpdatedJun 12, 2018, 08:53 AM IST

Gautam Gambhir © Getty Images (File Photo)

नवदीप सैनी ने दिसंबर 2013 में रोशनआरा क्रिकेट मैदान पर दिल्ली की रणजी टीम के अभ्यास सेशन से पहले कभी लाल गेंद से गेंदबाजी नहीं की थी। हरियाणा के करनाल के रहने वाले सैनी 250 से 500 रूपए पॉकेटमनी के लिए टेनिस बॉल टूर्नामेंट खेलते थे। लाल एसजी टेस्ट गेंद से गेंदबाजी का उसे कोई अनुभव नहीं था लेकिन भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उनकी मदद की और उन्हें दिल्ली रणजी टीम में जगह दिलाई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/navdeep-saini-will-replace-mohammed-shami-in-afghanistan-debut-test-719420″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सैनी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘गौतम भैया ने मुझसे कहा कि जैसे टेनिस बॉल से डालता है, वैसे ही डाल। कोई टेंशन नहीं। बाकी सब ठीक हो जाएगा। मैने वही किया जो उन्होंने कहा। मैं आज उनकी वजह से ही यहां हूं। पता नहीं क्यों लेकिन जब भी मैं गौतम गंभीर के बारे में बोलता हूं तो भावुक हो जाता हूं।’’

अधिकारियों के विरोध के बावजूद गंभीर सैनी को दिल्ली की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। अधिकारी उन्हें हरियाणा का और बाहरी बताकर विरोध करते रहे लेकिन गंभीर ने डीडीसीए अधिकारियों से लड़कर उन्हें टीम में शामिल कराया।सैनी ने कहा, ‘‘मुझे हर बात पता है। मुझे पता है कि गौतम भैया को चयनकर्ताओं को मनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ी। आशीष नेहरा, मिथुन मन्हास और सुमित नरवाल सभी ने मेरे लिए मेहनत की।’’

Editor's Pick