नवदीप सैनी 150 kmh की रफ्तार से गेंदबाजी करने के भूखे हैं : लांस क्लूजनर

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर लांस क्लूजनर पिछले सीजन दिल्ली टीम के साथ सीमित ओवर फॉर्मेट के सहायक के तौर पर काम कर चुके हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 17, 2019, 11:14 AM IST

Published On Sep 17, 2019, 11:14 AM IST

Last UpdatedSep 17, 2019, 11:14 AM IST

नवदीप सैनी (Instagram)

नवदीप सैनी (Instagram)

वेस्टइंडीज के सफल दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाल मचाने को तैयार भारत के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की पूर्व क्रिकेटर लांस क्लूजनर ने जमकर तारीफ की है।

बल्लेबाजी सहायक की भूमिका में दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ भारत आए क्लूजनर पिछले सीजन दिल्ली की घरेलू टीम के साथ सीमित ओवर फॉर्मेट के सहायक के तौर पर काम कर चुके हैं और इस दौरान उन्होंने सैनी को करीब से जाना। हरियाणा के रहने वाले इस युवा खिलाड़ी के बारे में उन्होंने कहा, “मैं नवदीव सैनी को अपनी पहचान बनाता देखकर बेहद खुश हूं। आप भारतीय क्रिकेट में ऐसे ज्यादा गेंदबाज नहीं देखते जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “वो एक शानदार इंसान है और पिछले साल उसने दिल्ली की टीम में काफी गुणवत्ता जोड़ी थी। मुझे लगता है कि उसके पास एक शानदार, साफ और स्मूथ एक्शन है। वो बेहद फिट है। लेकिन जब मैं उससे बात कर रहा था तो मैंने महसूस किया वो 150 और उससे ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए भूखा है।”

नीदरलैंड पर जीत के साथ स्काटलैंड ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी टी20 साझेदारी

धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने की वजह से सैनी को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। हालांकि बुधवार को मोहाली में होने वाले दूसरे मैच में क्लूजनर सैनी को गेंदबाजी करने देख सकेंगे।

उन्होंने कहा, “जबकि उसे 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करना पसंद है वो जानता है कि ये काबिलियत हमेशा नहीं रहेगा लेकिन जब तक वो 150 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता है, उसका आनंद ले।”

Editor's Pick