आईपीएल खेलने आया हूं, किसी की गाली सुनने नहीं, विराट से भिड़ने वाले नवीन उल हक ने तोड़ी चुप्पी

विराट कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला, जब दोनों ने एक-दूसरे को लेकर निशाना साधा.

Edited By : Cricket Country Staff |May 02, 2023, 10:37 PM IST

Published On May 02, 2023, 10:37 PM IST

Last UpdatedMay 02, 2023, 10:37 PM IST

naveen ul haq, virat kohli, lsg vs rcb, naveen ul haq virat kohli fight, naveen ul haq virat kohli fight reason, ipl 2023, neveen ul haq virat kohli fight video, naveen ul haq virat kohli fight news,

Naveen Ul haq (Photo-twitter)

आईपीएल 2023 में सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया मैच खेल से ज्यादा विवादों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहा. इस मैच में विराट कोहली और अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन उल हक के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली. लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक मैच के समाप्त होने के बाद कोहली से हाथ मिलाने के दौरान उलझ गए. नवीन उल हक ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपना जवाब दिया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नवीन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेयर से कहा, मैं यहां आईपीएल में खेलने के लिए आया हूं, किसी से गाली सुनने के लिए नहीं. विराट कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला, जब दोनों ने एक-दूसरे को लेकर निशाना साधा. नवीन उल हक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, आपको वह मिलता है जिसके आप हकदार हैं, यह कैसा होना चाहिए और ऐसा ही होता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि मैच समाप्त होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक और कोहली को आपस में बहस करते हुए देखा गया, जिसके बाद आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने उन दोनों को एक दूसरे से अलग किया.

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक अमित मिश्रा ने अंपायर से शिकायत की थी कि विराट दसवें नंबर के बल्लेबाज नवीन उल हक को लगातार गालियां दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसके बाद ही नवीन उल हक ने मैच के बाद कोहली को लेकर यह रिएक्ट किया है.

इस प्रकरण के बाद गौतम गंभीर ने कायले मायर्स को कोहली के साथ बातचीत करने से रोक दिया. इसके तुरंत बाद गंभीर को कोहली की तरफ बढ़ते हुए देखा गया. तब लखनऊ के चोटिल कप्तान केएल राहुल सहित उनके अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें रोका, इसके बाद कोहली और गंभीर में तीखी बहस हुई जबकि वे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से घिरे हुए थे.

Editor's Pick