कोहली ही नहीं, कई सीनियर खिलाड़ियों से भिड़ चुके हैं नवीन उल हक, बेहद खराब है रिकॉर्ड

नवीन उल हक पहले भी लड़ाई की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. वह श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में लीग के दौरान खिलाड़ियों से उलझते नजर आए थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 02, 2023, 09:05 PM IST

Published On May 02, 2023, 09:05 PM IST

Last UpdatedMay 02, 2023, 09:05 PM IST

naveen ul haq, virat kohli, naveen ul haq instagram, naveen ul haq virat kohli fight, naveen ul haq virat kohli fight reason, naveen ul haq virat kohli fight video, lsg vs rcb, ipl 2023

Naveen ul haq (Photo-twitter)

आईपीएल 2023 में सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया मैच विवादों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहा. इस मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली. नवीन उल हक मैच के समाप्त होने के बाद कोहली से हाथ मिलाने के दौरान उलझ गए. नवीन उल हक और कोहली की इस लड़ाई में बाद में गंभीर की इंट्री हुई और फिर कोहली और गंभीर में जोरदार बहस देखने को मिली. नवीन उल हक पहले भी लड़ाई की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. वह श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में लीग के दौरान खिलाड़ियों से उलझते नजर आए थे.

नवीन उल हक पहली बार साल 2020 में लंका प्रीमियर लीग के दौरान झगड़े की वजह से चर्चा में आए थे. वह पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज कप्तान शाहिद अफरीदी और उसके बाद मोहम्मद आमिर से भिड़ गए थे. मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान कब गाली गलौज होने लगा, पता ही नहीं चला. हालांकि उस समय शाहिद आफरीदी ने उनकी जमकर क्लास लगा दी थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद नवीन उल हक साल 2022 में खेले गए बिग बैश लीग के सीजन में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी डी आर्सी शॉर्ट से बहस करते हुए देखे गए थे. इसके बाद साल 2023 में लंका प्रीमियर लीग में उनकी थिसारा परेरा के साथ बहस हुई थी. 23 साल के नवीन उल हक कई बार सीनियर खिलाड़ियों से बहस करते दिखे हैं, ऐसे में कोहली से बहस के बाद वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं.

Editor's Pick