- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Naveen Ul haq mystery post on Instagram Story of a lion Tiger and Donkey
बाघ, गधा, शेर और घास की कहानी, कोहली से पंगा लेने वाले नवीन उल हक का रहस्यमयी पोस्ट
नवीन उल हक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कोहली से भिड़ने के बाद उनका पोस्ट अक्सर चर्चा में रहता है.
Published On Jul 01, 2023, 06:35 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2023, 06:35 PM IST
Virat and Naveen Fight (credit: Twitter)
आईपीएल में विराट कोहली से पंगा लेने वाले अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज नवीन उल हक सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से चर्चा में बने रहते हैं. आईपीएल में कोहली से हुई उनकी लड़ाई के बाद उनके हर पोस्ट को विराट कोहली से जोड़कर देखा जाता है. अब नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर बाघ, गधा, शेर और घास की कहानी का एक पोस्ट शेयर किया है. इस कहानी में वीडियो के माध्यम से जवाब देने की कोशिश की गई है.
नवीन उल हक ने इस वीडियो के जरिए यह कहा है कि समय की सबसे बड़ी बर्बादी मूर्ख और कट्टरपंथी के साथ बहस करना है जो सच्चाई या वास्तविकता की परवाह नहीं करता है बल्कि केवल अपने विश्वासों और भ्रमों की परवाह करता है. ऐसे लोग हैं जिनके सामने आप कितना भी सबूत पेश करें, उनके अंदर समझने की क्षमता नहीं होती है. अन्य लोग अहंकार, घृणा और नाराजगी से अंधे हो गए हैं, और वे केवल सही साबित होना चाहते हैं, भले ही वे सही न हों.
बता दें कि आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक की आरसीबी के खिलाफ एक मई को खेले गए मैच में विराट कोहली से लड़ाई हो गई थी और यह लड़ाई आईपीएल के पूरे सीजन के दौरान चर्चा में रहा. इस प्रकरण के बाद नवीन उल हक को भारतीय फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा, इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया गया था.
हालांकि इस प्रकरण के बाद भी उन्होंने कहा था कि भविष्य में भी उन्हें अगर ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है तो वह उसी तरह रिएक्ट करेंगे.