विराट कोहली के ट्वीट के बाद नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर फिर किया पोस्ट

नवीन उल-हक ने इस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो का कैप्शन भी उन्होंने शानदार दिया है.

Edited By : Cricket Country Staff |May 23, 2023, 08:50 PM IST

Published On May 23, 2023, 08:50 PM IST

Last UpdatedMay 23, 2023, 08:50 PM IST

Naveen ul haq

@IPL/ SCREENGRAB

नवीन उल-हक जब-जब इंस्टाग्राम पर कोई फोटो या स्टोरी शेयर करते हैं तो विराट कोहली के फैंस उसे अपने चेहते खिलाड़ी से जोड़कर देखने लगे ते हैं. दरअसल, इस सिलसिले की शुरुआत 1 मई को खेले गए RCB और LSG के बाद उस समय हुई थी जब विराट कोहली और नवीन उल हक हाथ मिलाने के दौरान आपस में भिड़ गए थे. इस विवाद के बाद विराट ने एक पोस्ट किया था जिसका नवीन उल हक ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया था.

यही नहीं, विराट कोहली की टीम RCB को जब गुजरात टाइंटस के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था तो नवीन उल हक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने RCB की हार का मजाक उड़ाया था. उनका यह पोस्ट काफी वायरल हुआ था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह भी पढ़ें- CSK VS GT IPL 2023 Qualifier 1 Live: चेन्नई सुपरकिंग्स vs गुजरात टाइटंस, लाइव स्कोरकार्ड, अपडेट्स

नवीन ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की जिसमें एक आदमी जोर-जोर से ठहाके लगाता नजर आ रहा था. इस स्टोरी को RCB की हार से जोड़कर देखा गया क्योंकि नवीन ने उसे कोहली की टीम की हार के ठीक बाद पोस्ट किया था.

 

अब एक बार फिर नवीन उल-हक ने इस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो का कैप्शन भी उन्होंने शानदार दिया है. उन्होंने लिखा, “हमें दिखाएं कि हम कैसे दिखते हैं, यह नहीं कि हम कौन हैं.” इस कैप्शन को भी फैंस अब कोहली से जोड़कर देख रहे हैं.

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naveen ul haq Murid (@naveen_ul_haq)

नवीन के इस पोस्ट से कुछ घंटे पहले ही कोहली ने ट्वीट कर अपने फैंस का सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “इस सीजन में कुछ अच्छे पल थे लेकिन दुर्भाग्य से हम लक्ष्य से चूक गए. लेकिन हमें अपना मनोबल बनाए रखना चाहिए. हम अपने फैंस का हमारा समर्थन करने के लिए आभारी हैं. कोच, प्रबंधन को भी धन्यवाद, और मेरे साथियों, हमारा लक्ष्य मजबूती से वापसी करना है.”

 

 

Editor's Pick