• Home
  • News
  • Naveen Ul Haq reacts afer rcb out from ipl 2023 Playoffs

कोहली से भिड़ने वाले नवीन उल हक ने आरसीबी की हार के बाद किया रिएक्ट, वायरल हुआ पोस्ट

आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 22, 2023, 01:16 AM IST

Published On May 22, 2023, 01:16 AM IST

Last UpdatedMay 22, 2023, 01:16 AM IST

naveen ul haq and Virat kohli fight

naveen ul haq and Virat kohli fight

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ से आरसीबी की टीम बाहर हो गई है. गुजरात टाइटंस ने रविवार को खेले गए मैच में आरसीबी को उसके घर में छह विकेट से हरा दिया. आरसीबी की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई है, वहीं आरसीबी फैंस का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. इस बीच लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज और आईपीएल से विराट कोहली से भिड़ने वाले नवीन उल हक ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह आरसीबी की हार का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. उनका यह पोस्ट वायरल हो रहा है

बता दें कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आरसीबी- एलएसजी मैच के दौरान नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. मैच के बाद हाथ मिलाते समय भी दोनों खिलाड़ी आपस में उलझ गए, इसके बाद बीच बचाव के लिए गौतम गंभीर उतरे थे, जिनकी कोहली से तीखी बहस हो गई थी.

क्रिकेट के मैदान के बाद सोशल मीडिया पर भी नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच भिड़ंत हुई थी, इस प्रकरण के बाद से नवीन उल हक लगातार विराट कोहली पर हमलावर हैं, वह इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विराट कोहली पर कमेंट करने का मौका नहीं चूकते हैं. अब आरसीबी की हार के बाद उन्हें फिर मौका मिला है और वह मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.

Editor's Pick