add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

नवीन उल हक टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. यह अफगानिस्तान की टीम के लिए बड़ा झटका है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 16, 2026 9:22 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार पेसर नवीन-उल-हक टी20 वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में भी नहीं खेलेंगे. खबर है कि इस महीने के अंत में उनकी सर्जरी होगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है. लेकिन टीम ने मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर, बल्लेबाज एजाज अहमदजई और तेज गेंदबाज जिया-उर-रहमान शरीफी को टी20 वर्ल्ड 2026 के लिए रिजर्व प्लेयर्स के तौर पर रखा है.

नवीन की चोट कैसी है इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह उनके लिए भी बहुत बड़ा झटका है. नवीन दिसंबर 2024 में आखिरी बार अफगानिस्तान के लिए खेले थे. तब से वह एस20 2025 और फिर मेजर लीग क्रिकेट में खेले थे. लेकिन 2025 के एशिया कप में वह चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. तब उनके कंधे में चोट लगी थी. वह बीते साल आईएलटी20 में लौटे थे. और मुंबई अमीरात के लिए खेले थे. यह उनका आखिरी प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट था. इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप में खेलना था. लेकिन वह अब इनसे बाहर हो गए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसा है नवीन-उल-हक का करियर

नवीन-उल-हक ने अभी तक 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 67 विकेट लिए हैं. वहीं 15 वनडे मैचों में उन्होंने 22 विकेट झटके हैं. कुल मिलाकर उन्होंने 223 टी20 मुकाबले खेले हैं और 271 विकेट अपने नाम किए हैं.

इस बीच राशिद खान भी एस20 2026 को बीच में ही छोड़कर आ गए हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अफगानिस्तान की तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में कप्तानी करेंगे. सीजन के बाकी मैच में कायरन पोलार्ड उनकी जगह मुंबई इंडियंस केपटाउन के लिए खेलेंगे. बीते साल की चैंपियन MICT के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है. टीम ने अभी तक 8 मैचों में से सिर्फ दो मैच जीते हैं. और पांच में उसे हार मिली है. पार्ल रॉयल्स के लिए मुजीब-उर-रहमान भी टीम छोड़कर अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम से जुड़ गए हैं.

पोलार्ड फिलहाल मुंबई इंडियंस की मुंबई इंडियंस अमीरात की टीम की कप्तानी कर रहे थे. वहां टीम फाइनल तक पहुंची थी. पोलार्ड ने एसए20 2024 में MICT की कप्तानी की थी. तब टीम अंक-तालिका में आखिर में रही थी. पोलार्ड के हालांकि इस सीजन में टीम की कप्तानी करने की संभावना नहीं है. टीम शुक्रवार को राशिद के स्थान पर नए कप्तान के नाम का ऐलान करेगा.