- क्रिकेट न्यूज़
- News
- naveen ul haq share new post on instagram after fight with Virat Kohli
कोहली से पंगा लेने वाले नवीन उल हक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, बिना नाम लिए साधा निशाना
आरसीबी और लखनऊ के खिलाफ मैच में नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच तीखी बहस हुई थी.
Published On May 07, 2023, 12:24 AM IST
Last UpdatedMay 07, 2023, 12:24 AM IST
Naveen Ul Haq (Photo-twitter)
आईपीएल 2023 में विराट कोहली से पंगा लेने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक सोशल मीडिया पर नए पोस्ट से फिर चर्चा में हैं. शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए हमला बोला. नवीन उल हक के इस पोस्ट पर गौतम गंभीर ने भी रिएक्ट किया है.
नवीन उल हक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप चाहते हैं कि वह भी आपके साथ उसी तरह व्यवहार करे. लोगों से वैसे ही बात करें, जैसे आप चाहते हैं कि वह आपके साथ करे. लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने उनकी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा… जैसे हो, वैसे रहो, कभी मत बदलो, जिसके बाद नवीन उल हक ने भी रिप्लाई किया.
View this post on Instagram
बता दें कि एक मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी. पहले दोनों खिलाड़ी मैच के दौरान भिड़े, फिर मैच के समापन के बाद हाथ मिलाने के समय दोनों में तल्खी देखने को मिली. हालांकि मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ियों के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया.
हालांकि बाद में इसी मामले को लेकर कोहली और गंभीर के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली थी. कोहली और गंभीर दोनों लगभग पांच मिनट तक एक दूसरे से बहस करते दिखे. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मैदान की लड़ाई देखने को मिली थी. मैच के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया था.