VIDEO: कोहली के फैंस ने नवीन उल हक को चिढ़ाया, गेंदबाज ने भी किया रिएक्ट

फील्डिंग के दौरान जब नवीन उल हक सीमा रेखा के पास खड़े थे, इसी दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों ने कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरु कर दिए

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 24, 2023, 11:15 PM IST

Published On May 24, 2023, 11:15 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2023, 11:15 PM IST

Naveen Ul haq

Naveen Ul haq (Photo-twitter)

विराट कोहली से विवाद के बाद लखनऊ सुपरजांयट्स के गेंदबाज नवीन उल हक भारतीय फैंस के निशाने पर है. सोशल मीडिया पर इस गेंदबाज को भारतीय फैंस अक्सर ट्रोल करते नजर आते है. बुधवार को चेन्नई में आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में भी नवीन उल हक को भारतीय फैंस ने चिढ़ाने की कोशिश की.

फील्डिंग के दौरान जब नवीन उल हक सीमा रेखा के पास खड़े थे, इसी दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों ने कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरु कर दिए. हालांकि इस दौरान नवीन उल हक भी कुछ नहीं सुनने का इशारा करते नजर आए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यहां देखें वीडियो:

नवीन उल हक ने इस मैच में हालांकि शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर में 38 रन देकर चार विकेट लिए. उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, कैमरन ग्रीन और तिलक वर्मा का विकेट हासिल किया.

Editor's Pick